Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला का उद्घाटन
    Top Story

    मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला का उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जेसोवा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कर रही बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री
    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) अपने शुरुआती दौर से ही जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्था एक लम्बी यात्रा तय करते हुए आज अपना रजत जयंती मना रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस संस्था के जरिए रांची के इस ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में बड़ी उत्साह और उमंग के साथ पांच दिवसीय जेसोवा दिवाली मेला-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीब, जरूरतमंदों के कल्याणार्थ एवं अन्य सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों एवं गतिविधियों में लगाई जाए।

    यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। आज भी यहां जेसोवा की ओर से बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के बीच सम्मान राशि का वितरण तथा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो कई संस्थाओं की ओर से फेस्टिवल के समय अलग-अलग मेले आयोजित किए जाते हैं। सभी संस्थाओं का मेला आयोजित करने का अपना-अपना उद्देश्य होता है लेकिन जेसोवा शुरुआती दिनों से ही गरीब जरूरतमंदों के हित के लिए कार्य करती आ रही है जो सराहनीय है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य रूप से जेसोवा को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स की अर्धांगिनियों की ओर से संचालित किया जाता है। मैं अपनी ओर से आप सभी जेसोवा मेम्बर्स सहित संस्थान के सभी पदाधिकारियों को बेहतर प्रयास के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी इस संस्थान के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं, आप सभी की मेहनत और सेवा का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचता रहे इसी आशा और उम्मीद के साथ जेसोवा मेला-2025 के सफल आयोजन के लिए मैं अपनी ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

    मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने मेले का परिभ्रमण किया। विधायक कल्पना सोरेन ने जेसोवा के सभी सदस्यों को अपनी ओर से दिवाली मेले की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभिन्न विभागों के सचिव, वरीय अधिकारियों सहित झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की अध्यक्ष प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, सचिव मनु झा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक को डीएम ने हटाया
    Next Article राज्य सरकार ने फिर किया युवाओं के साथ विश्वासघात: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक

      January 13, 2026

      निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

      January 13, 2026

      हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

      January 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version