फुसरो। बेरमो के उपचुनाव में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो के समर्थन में बोकारो के विधायक बिरंची नारायण और भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृगांक शेखर ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान महिला मोर्चा की अर्चना सिंह भी शामिल रहीं। विधायक बिरंची ने डोर टू डोर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा कि भाजपा द्वारा जनहित को लेकर चलायी गयी कई योजनाएं हेमंत सरकार ने बंद कर दी। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। मृगांक शेखर ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही हैं। पार्टी नेतृत्व ने जिनको टिकट दिया, उनकी जीत का प्रयास करना कर्मठ कार्यकर्ता का कर्तव्य है। इसी दायित्व का निर्वहन करते हुए वह पूरे मनोयोग से प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर भाई प्रमोद सिंह, सुमित सिंह, अंजनी सिंह, मुकेश सिंह, रंजन सिंह, आनंद सिंह, अंकित तिवारी, सूरज सिंह, जीतेंद्र सिंह, अनुज कुमार, अभिषेक कुमार, विष्णु कुमार, दीपक कुमार उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version