Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल 16अक्टूबर: बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ हेमा मालिनी
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल 16अक्टूबर: बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ हेमा मालिनी

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने नृत्य, अभिनय की अलावा राजनीति में भी एक मकाम हासिल किया है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को मद्रास की अम्मनकुड़ी जिले में हुआ था। हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता थीं। घर में फिल्मी माहौल होने से हेमा मालिनी का झुकाव भी फिल्मों की ओर हो गया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई से पूरी की। 1961 में हेमा मालिनी को एक लघु नाटक ‘पांडव वनवासम’ में बतौर नर्तकी काम करने का अवसर मिला। इसके बाद वह कुछ तमिल और तेलुगु की फिल्मों में नजर आई। इसके बाद हेमा मालिनी ने बॉलीवुड का रुख किया।
    हेमा मालिनी ने साल 1968 में फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ में राजकपूर के अपोजिट काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में हेमा के अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद हेमा मालनी ने कई यादगार और हिट फिल्में दी जिनमें प्रेम नगर, जॉनी मेरा नाम, अंदाज, सीता और गीता, शोले, रजिया सुलतान, ड्रीम गर्ल, राजा, द बर्निंग ट्रेन, बागबान आदि शामिल है। 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ में हेमा मालिनी ने बसंती का आइकॉनिक किरदार निभाया था। उनके बसंती वाले किरदार को आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं। हेमा मालिनी ने छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक नुपूर और मोहिनी का निर्देशन भी किया।
    उन्होंने 1992 में अभिनेता शाहरुख खान को लेकर फिल्म ‘दिल आशना है’ का निर्माण और निर्देशन किया। बॉलीवुड में हेमा मालिनी ‘ड्रीमगर्ल’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। हेमा मालिनी ने 1980 में अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की। उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। लगभल 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने के बाद हेमा मालिनी ने राजनीति की तरफ रुख किया और 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। 2014 में वह मथुरा से लोकसभा की सांसद चुनी गई। हेमा अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन स्टेज पर उन्हें परफॉर्म करते हुए अक्सर देखा जा सकता है। वह टेलीवजन पर कई विज्ञापनों में भी नजर आई हैं। वह बॉलीवुड की प्रतिभावान अदाकारा के साथ-साथ अद्भुत नृत्यांगना भी हैं। वह भरतनाट्यम में निपुण हैं। साल 2000 में फिल्मों में दिए उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ से  पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरीना कपूर खान ने पूरी की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग, शेयर की तस्वीर
    Next Article इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म होगी ‘अनफेयर एंड लवली’
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘मां’ की कमाई रही फीकी, ‘सितारे जमीन पर’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

      June 29, 2025

      मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार

      June 28, 2025

      मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमृतसर में साठ किलो हेरोइन बरामद
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के महान सेनानियों को किया नमन
      • मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
      • गुरुजी की सलामती के लिए मंदिर में की पूजा अर्चना : सीता सोरेन
      • विकास कार्यों को लेकर टाटानगर से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version