Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दोनों राज्य सरकार सीमा विवाद सुलझाकर शांति बहाल करें : केंद्र
    Breaking News

    दोनों राज्य सरकार सीमा विवाद सुलझाकर शांति बहाल करें : केंद्र

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     असम-मिजोरम सीमा पर संघर्ष के बाद उपजे तनाव को लेकर केंद्र बहुत गंभीर हो गया है। इन दोनों राज्यों की सीमा पर हुए संघर्ष के बाद से वहां पर बहुत अधिक तनाव है। इसको लेकर केंद्र ने सोमवार को दोनों राज्यों की सरकारों से मिलकर सीमा विवाद को सुलझाने और शांति बहाल करने को कहा है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोनोवाल को भरोसा दिया कि अंतरराज्यीय सीमा पर हालात सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
    एक न्यूज एजेंसी के अनुसार कहा गया है कि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की और हिंसा प्रभावित क्षेत्र में शांति कायम करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बात कर स्थिति की जानकारी दी और असम-मिजोरम सीमा पर शांति बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। गृह मंत्री शाह ने भी सोनोवाल को शांति बहाली के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
    असम सरकार ने अपने एक बयान में कहा कि सोनोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को मिजोरम के मुख्यमंत्री के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में और सीमा पर तनाव कम करने के लिए असम सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी भी दी गई है। साथ ही प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से अंतर-राज्यीय सीमा पर हालात में सुधार के लिए उचित कदम उठाने को कहा है ।
    दूसरी ओर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने भी असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात की। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में भल्ला ने राज्य सरकारों से सामान्य स्थिति बहाल करने और अपने सभी मुद्दों का समाधान करने को कहा है।
    एजेंसी के अनुसार इस बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक ट्वीट में सीमा पर शांति बहाली के लिए मुख्यमंत्री सोनोवाल के प्रयासों का स्वागत किया और कहा कि उनके हस्तक्षेप से क्षेत्र में शांति आएगी और राज्यों के बीच संबंध मजबूत होंगे। केंद्रीय उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी अंतर-राज्यीय सीमा क्षेत्र में शांति बहाली के लिए दोनों मुख्यमंत्री के प्रयासों की तारीफ की।
    उल्लेखनीय है कि  शनिवार की रात मिजोरम के कोलासिब जिले और असम के कछार जिले की सीमा पर दो समूहों में हिंसक झड़प हो गई थी। हिंसक झड़पों में कई लोगों के जख्मी होने के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव की स्थिति बन गई है। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में हालात नियंत्रण में हैं। दोनों ही राज्यों ने सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के 46,791 नए मामले, 587 लोगों की मौत
    Next Article कमलनाथ की इमरती देवी पर ‘आइटम’ टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन अधिकारी से मांगी रिपोर्ट
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025

      झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

      December 26, 2025

      जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version