विजय सिंह/मनोज कुमार
चंद्रपुरा। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने चंद्रपुरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ विधायक बिरंची नारायण भी थे। बाबूलाल ने कहा कि झारखंड निर्माण का आंदोलन शिबू सोरेन से पहले जयपाल सिंह ने शुरू की थी, हालांकि कांग्रेस ने उनको मिला लिया। इस कारण राज्य का निर्माण नहीं हो पाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य का निर्माण किया। झारखंड का पहला मुख्यमंत्री बन कर राज्य में सड़क, पुल, पुलिया, स्कूल, बच्चों को साइकिल सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को शुरुआत की।
इसके बाद अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने विकास के कारवां को बढ़ाने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं को लकड़ी-गोइठा पर खाना बनाने का कार्य से निजात के लिए गैस दिया गया। हेमंत सोरेन ने पेंशन की राशि दोगुना करने, पांच लाख को नौकरी देने सहित विभिन्न वादा करके सत्ता हासिल की है। इसमें से कोई वादा पूरा नहीं हुआ। जो लोग काम कर रहे थे, उनका भी काम खत्म हो गया। बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस वर्ष 1998 तक निरंतर केंद्र की सत्ता में रही। कोई काम नहीं करने पर जनता ने उसे हराने का काम किया। बाबूलाल मरांडी का परांपरिक तरीके से क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर लक्खी हेंब्रोम, अर्चना देवी, प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा, दुखन मुर्मू, जानकी कोड़ा, श्यामलाल किस्कू, रामकुमार मुर्मू, संतोष टुडू, लक्ष्मण मांझी, अनिल मुर्मू, विजय साव, चंद्रशेखर महथा, दयावंती शर्मा, संजू देवी, महेश शर्मा, प्रदीप महतो, सुरीन बास्के उपस्थित थे।