ज्ञानेंद्र सिंह/मनोज कुमार
वैदकारो/ चंद्रपुरा। हेमंत सरकार गरीब-गुरबों की सरकार है। पूर्व की भाजपा के शासनकाल में राज्य की जनता त्रस्त थी। आमलोगों से जुड़ा कोई काम नहीं हो रहा था। लोग नौकरी और रोजगार के लिए तरस रहे थे। इसी वजह से बहुमत से राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने का काम राज्य की जनता ने किया। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहीं। उन्होंने अनुप को विजयी बनाकर महागठबंधन को मजबूती देने का अनुरोध किया। उनके साथ सांसद गीता कोड़ा भी बेरमो पहुंचीं और चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के झरनाडीह, भुरसाबाद, झिंझिरगुट्टू जैसे क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान अंजना देवी, कृष्णा सिंह, मुकेश सिंह, विनय सिंह, करमचंद हांसदा, सीताराम मांझी, भूषण सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।
Previous Articleबिहार में चौड़ी हो रही है भाजपा-नीतीश के बीच की खाई
Next Article केंद्र की गलत नीतियों से जनता त्राहिमाम
Related Posts
Add A Comment