Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लद्दाख सीमा पर चीन ने गाइडे‍ड मिसाइल ​से किया युद्धाभ्यास
    Breaking News

    लद्दाख सीमा पर चीन ने गाइडे‍ड मिसाइल ​से किया युद्धाभ्यास

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारत और चीन के बीच सोमवार को सैन्य वार्ता का 8वां दौर होगा। दोनों देशों के बीच कमांडर स्तरीय यह वार्ता एक हफ्ते के भीतर होने जा रही है। इससे पहले 12 अक्टूबर को हुई सातवें दौर की बातचीत में भारत ने चीन के सामने कई प्रस्ताव रखे थे, जिन पर अमल करने का फैसला चीन पर छोड़ा गया था। इधर वार्ता से पहले चीन की सेना पीएलए ने लद्दाख सीमा के पास गाइडे‍ड मिसाइल ​से जोरदार युद्धाभ्‍यास क‍िया है। इस दौरान 90 फीसदी नए हथियारों का इस्‍तेमाल किये जाने का दावा क‍िया गया है।
    भारत-चीन के बीच सोमवार को होने वाली सैन्य वार्ता में पहली बार भारत का नेतृत्व सेना की 14वीं कॉर्प के​ लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन​ करेंगे।​ चीन के साथ सात दौर की ​​वार्ता करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ​का तबादला ​भारतीय सैन्य अकादमी​, ​देहरादून ​हो गया है। उनकी जगह नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय से आये लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने ​13 अक्टूबर को जनरल हरिंदर सिंह से चार्ज ले लिया​ है​​​। ​​हालांकि चीन के साथ पिछली दो ​सैन्य वार्ताओं में मेनन भी शामिल हुए हैं लेकिन अब यह बैठक उनकी ही अगुवाई में होगी​।​ पिछली बैठक में भारत ने चीन के सामने कई प्रस्ताव रखे थे, जिन पर अमल करने का फैसला चीन पर छोड़ा गया था​​। इसलिए इस बैठक में उन्हीं मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है कि चीन ने अपने सैनिकों को सीमा से पीछे हटाने, हथियार की तैनाती कम करने के बारे में क्या फैसला ​लिया है​।
     
    ​हालांकि भारत-चीन की सैन्य और कूटनीतिक वार्ता गोपनीय रहती है लेकिन सूत्रों का कहना है कि भारत ने पिछली बैठक में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सामने पहले टैंक, तोपखाने और फिर सैनिकों को पीछे हटाने का प्रस्ताव रखकर एक रोडमैप बनाने को कहा था। हथियारों को पहले हटाने के लिए इसलिए कहा गया था ताकि किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके।​ भारत का कहना है कि चरणबद्ध वापसी, सत्यापन प्रक्रिया और फिर डी-एस्केलेशन के माध्यम से सैनिकों का व्यापक रूप से विघटन होना चाहिए। भारत चाहता है कि लद्दाख की 1597 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ चीन को अप्रैल 2020 के पहले की स्थिति बहाल करनी चाहिए।
     
    दूसरी ओर वार्ता से पहले चीनी सेना पीएलए ने भारत पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए लद्दाख सीमा से सटकर युद्धाभ्‍यास किया है। दावा किया गया है कि यह अभ्‍यास 4700 मीटर की ऊंचाई पर पीएलए के तिब्‍बत थिएटर कमांड की ओर से किया गया, जिसमें 90 फीसदी नए हथियारों का इस्‍तेमाल किया गया। चीन के मुखपत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स ने इस अभ्‍यास का एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अंधेरे में ड्रोन विमानों की मदद से हमला बोलकर चीनी सेना की रॉकेट फोर्स एक पूरे पहाड़ी इलाके को तबाह कर देती है।​​ चीनी सेना ने गाइडे‍ड मिसाइल के हमले का भी अभ्‍यास किया, जिसमें जमकर बम बरसाए गए। पीएलए के सैनिकों ने कंधे पर रखकर दागे जाने वाली मिसाइलों का भी प्रदर्शन किया। माना जा रहा है कि चीनी अखबार ने 8वें दौर की भारत-चीन वार्ता पर दबाव बनाने के लिए यह वीडियो जारी किया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिछले 24 घंटे में आएं कोरोना के 61,871 नए मामले
    Next Article मार थोमा चर्च प्रमुख डॉ. जोसेफ के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
    shivam kumar

      Related Posts

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026

      हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version