Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गरीब परिवार का बेटा बना प्रधानमंत्री, यह सच स्वीकार नहीं पा रही सोनिया जी : किरण रिजिजू
    Top Story

    गरीब परिवार का बेटा बना प्रधानमंत्री, यह सच स्वीकार नहीं पा रही सोनिया जी : किरण रिजिजू

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि सोनिया जी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि एक गरीब परिवार का बेटा आज देश का प्रधानमंत्री है। जबकि हकीकत यह है कि यह देश की जनता का जनादेश है, जिसने नरेन्द्र मोदी को सर-आंखों पर बिठाया है।

    केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को सोनिया गांधी द्वारा एक लेख के जरिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “सोनिया गांधी जी इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि एक गरीब परिवार के बेटे ने ‘देश के प्रधानमंत्री’ पद पर कब्जा जमाया है, जिसे उन्होंने अपने बेटे के लिए आरक्षित किया था।” उन्होंने कहा कि इसमें मोदी जी क्या कर सकते हैं, जब भारत की जनता ने उन्हें स्पष्ट जनादेश दिया है।

    इस दौरान किरण रिजिजू ने पंजाब में किसानों के प्रदर्शन और प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की घटना को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पीएम मोदी का पुतला जलवाकर इस प्रकार की नफरत पैदा नहीं करनी चाहिए। इस प्रकार की घटनाएं देश के हित में नहीं होती हैं।

    उल्लेखनीय है कि एक अंग्रेजी समाचार पत्र में सोनिया गांधी का लेख छपा है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर लोकतंत्र को खोखला करने तथा सरकारी एजेंसियों को उपयोग विपक्ष को दबाने के लिए करने का आरोप लगाया है। वहीं राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पंजाब में प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की घटना को ट्वीट कर कहा है कि नरेन्द्र मोदी जी को किसानों से बात करनी चाहिए क्योंकि यह एक खतरनाक मिसाल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूरत : साड़ी भंडारण के द्वारका हाउस में आग, तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान
    Next Article रवीना टंडन के जन्मदिन पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से रिलीज हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर
    sonu kumar

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version