Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार की जनता से राहुल की अपील, न्याय और रोजगार के लिए महागठबंधन के पक्ष में डालें वोट
    Top Story

    बिहार की जनता से राहुल की अपील, न्याय और रोजगार के लिए महागठबंधन के पक्ष में डालें वोट

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना वायरस महामारी के बीच आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान हो गया है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार की जनता से महागठबंधन के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्याय, रोजगार, किसान और मजदूरों के लिए सोच समझ कर मतदान करें।

    बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह से मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के मतदाताओं से खास अपील की है। उन्होंने बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान की शुभकामना देते हुए ट्वीट कर कहा कि इस बार न्याय, रोजगार, किसान-मजूदर के लिए महागठबंधन को वोट करें। उन्होंने कहा कि आपके फैसले से ‘आज बिहार बदलेगा’।

     महागठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करने राहुल गांधी आज फिर बिहार जाएंगे। वहां वो पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर तथा दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

    महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के मतदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि “बिहार में मतदान के पहले चरण में आज अपने मत का प्रयोग कर रोज़गार के अवसर, किसान व प्रवासी मज़दूरों के हित, महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करें। बिहार वासियों को लोकतंत्र के उत्सव की शुभकामनाएं।”

    जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लॉकडाउन के समय प्रवासियों से पलायन की तस्वीर साझा कर उनके दर्द को याद किया है। बिहार के लोगों को उनकी समस्याएं याद दिलाते हुए वोट का सही फैसला करने की बात कहते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “वो तेरी आंख के आंसू, वो तेरे पांव के छाले.. तुझे सब याद है ना? आज वोट डालने वाले..!”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहारः पहले चरण की 71 सीटों पर वोटिंग शुरू, कई बूथों पर ईवीएम खराब
    Next Article मुंगेर हिंसा पर कांग्रेस हमलावर, बर्बरता पर मांगा नीतीश सरकार से जवाब
    sonu kumar

      Related Posts

      हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश

      August 11, 2025

      लगातार बारिश से बिहार में गंगा समेत सभी नदियां उफान पर, अबतक 19 लोगों की मौत

      August 11, 2025

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      • लगातार बारिश से बिहार में गंगा समेत सभी नदियां उफान पर, अबतक 19 लोगों की मौत
      • बिहार यात्रा में चुनावी मुद्दे तय कर गये अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version