Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गिरती अर्थव्यवस्था पर राहुल का तंज: ‘ये भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की उपलब्धि’
    Top Story

    गिरती अर्थव्यवस्था पर राहुल का तंज: ‘ये भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की उपलब्धि’

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के बीच देश में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की मंद रफ्तार को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले छह साल में नफरत भरी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की उपलब्धि ही है कि आज हमारा देश अपने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से भी पिछड़ने वाला है।

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की नीतियां लगातार देश को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने प्रति व्यक्ति जीडीपी के आंकड़ों के दर्शाने वाले एक ग्राफ को अपने ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है, “भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की छह साल की ठोस उपलब्धि: बांग्लादेश भारत से आगे निकलने के लिए तैयार…”

    राहुल गांधी के साझा किए ग्राफ के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)-वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) ने बताया है कि साल 2020 में बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी चार फीसदी से बढ़कर 1,888 डॉलर होने की उम्मीद है। जबकि भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.5 प्रतिशत घटकर 1,877 डॉलर रहने की उम्मीद है। यह आंकड़ा भारत के लिए पिछले चार वर्षों में सबसे कम है।

    दरअसल, वर्तमान के कैलेंडर वर्ष में बांग्लादेश प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में भारत को पीछे छोड़ने को तैयार है। इसका मुख्य कारण कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान है। ऐसे में आईएमएफ और डब्ल्यूईओ की ओर से प्रस्तावित दोनों देशों की जीडीपी का यह आंकड़ा मौजूदा कीमतों पर आधारित है। दोनों संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार भारत, दक्षिण एशिया में तीसरा सबसे गरीब देश बनने की ओर अग्रसर है। भारत से पीछे सिर्फ पाकिस्तान और नेपाल रह जाएगा, जबकि बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव भारत से आगे होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैदराबाद में भारी बारिश से दो घर ध्वस्त, 9 की मौत, जनजीवन अस्त व्यस्त
    Next Article तेलंगाना: राज्य में रेड अलर्ट जारी, बारिश व बाढ़ से 12 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version