Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आरबीआई ने रेपो और रिवर्स रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव
    Breaking News

    आरबीआई ने रेपो और रिवर्स रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    त्‍योहारी सीजन से पहले भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर शक्ति कांत दास ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। दास ने बताया कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्‍होंने बताया कि इसे 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है।

    आरबीआइ गवर्नर ने संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत में मौद्रिक नीति समिति के नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्लेषणात्मक सहयोग के लिए टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एमपीसी ने वृद्धि को मजबूती देने के लिए सर्वसम्मति से रेपो रेट को 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने के पक्ष में मत देकर उदार बनाया रखा। ज्ञात हो कि नवगठित मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक 7 अक्‍टूबर से नौ अक्टूबर तक चली है।

    गवर्नर दास ने कहा कि भय और निराशा का माहौल अब आशा में बदल रहा है। वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में महंगाई दर में कमी आ सकती है। इसके लक्ष्य के आसपास रहने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर सकारात्मक अंकों में रह सकती है। इसके साथ विभिन्न सेक्टर्स में वेरिएशन के साथ भारत में तेज रिकवरी की संभावना है। कृषि, कंज्यूमर गुड्स, बिजली और फार्मा सेक्टर्स में तेज रिकवरी हो सकती है।

    आरबीआई गवर्नर ने कहा कि चालू वित्‍त वर्ष 2020-21 की जीडीपी में 9.5 फीसदी की मंदी देखी जा सकती है। सितम्‍बर महीने में पीएमआई बढ़कर 56.9 हो गया, जो जनवरी 2012 के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में उधार की औसत लागत 5.82 फीसद पर है, यह 16 साल में सबसे कम है। दास ने कहा, ‘मैं आशावादी हूं। आर्थिक स्थिति में हो रहे बदलाव इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि हम बेहतर कल का सपना देख सकते हैं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखेल जगत में भी अलग पहचान बनायेगा झारखंड : हेमंत सोरेन
    Next Article राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नड्डा समेत तमाम नेताओं ने पासवान को दी अंतिम विदाई
    sonu kumar

      Related Posts

      आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा

      August 8, 2025

      स्टॉक मार्केट में फ्लाईएसबीएस की जोरदार एंट्री, पहले दिन ही निवेशकों का पैसा डबल

      August 8, 2025

      सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version