Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य बनने के बाद भी नहीं मिला आदिवासियों को हक : हेमंत
    Jharkhand Top News

    राज्य बनने के बाद भी नहीं मिला आदिवासियों को हक : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 30, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका के गुढ़ियारी से अजय शर्मा
    दुमका उपचुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर जम कर आरोप लगा रहे हैं। दोनों आम लोगों को भरोसा दे रहे हैं कि अगर उनका उम्मीदवार जीता, तो इलाके का कायाकल्प हो जायेगा। गुरुवार को दुमका से 25 किलोमीटर दूर भुरकुंडा पंचायत के गुढ़ियारी गांव के फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र सरकार और राज्य में पूर्व की सरकार पर जम कर बरसे। हेमंत ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी आदिवासियों को उनका हक अभी तक नहीं मिल सका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इलाके का विकास भी होगा।
    उन्होंने हवाई जहाज से कोरोना ढोया, हमने लोगों को
    हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र की सरकार हवाई जहाज से कोरोना ढोकर लायी और पूरे देश में फैला दिया। हमने देश के दूसरे हिस्सों में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज से उनके घर तक पहुंचाया। जिनके पैरों में चप्पल थी, वे भी हवाई जहाज से ही झारखंड आये हैं। कोरोना में किस तरह से राज्य ने कम संसाधन में काम किया है, उसे पूरा देश जानता है।
    जमीन पर कब्जे की थी मंशा
    हेमंत ने कहा कि पूर्व की सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट से छेड़छाड़ की, ताकि जमीन पर कब्जा किया जा सके।
    गरीबों के पेट पर मारी लात
    हेमंत ने कहा कि गरीबों के 11.30 लाख राशन कार्ड पूर्व की सरकार ने डिलीट कर दिये, जबकि हमने नौ माह के अंदर 15 लाख राशन कार्ड बनवाया।
    केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई
    सीएम ने कहा कि केंद्र की गलत नीति के कारण महंगाई आसमान छू रही है। प्याज और आलू लोगों के थाली से गायब होने की स्थिति में है। उन्होंने कृषि कानूनोें को गरीबों पर प्रहार बताया।
    जेटेट पास अभ्यर्थियों से अन्याय नहीं होने देंगे
    मुख्यमंत्री ने कहा पूर्व की सरकार पांच साल तक जेपीएससी का रिजल्ट नहीं निकाल पायी। हमने कुछ ही दिनों में रिजल्ट दे दिया। पूर्व की सरकार की गलत नीति के कारण ही शिक्षक नियुक्ति का मामला लटक गया। सफल अभ्यर्थी मिलने आये थे। मैंने उन्हें भरोसा दिया कि सीएम की कुर्सी पर उनका भाई है। अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।
    दुमका सीट छोड़ने की बात पर हुए भावुक
    हेमंत ने कहा कि विपक्ष का बोरिया-बिस्तर समेट कर गुजरात पहुंचा दिया जायेगा। वह उस समय भावुक हो गये, जब उन्होंने बताया कि दुमका की सीट उन्होंने क्यों छोड़ दी। उन्होंने कहा कि बरहेट सिदो-कान्हू की जन्मस्थली और कर्मभूमि रही है। इसलिए उसे रखा। लेकिन ऐसा नहीं है। उनका ध्यान दुमका पर है। उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों या मुस्लिमों के साथ अन्याय हुआ, तो वह चट्टान की तरह उसका मुकाबला करेंगे।
    सरकार मजबूत होगी
    हेमंत ने कहा कि अगर दोनों सीटों पर गठबंधन जीतता है, तो सरकार और मजबूत होगी। उसे सीमेंट मिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का हर व्यक्ति नौ माह में सत्ताधारी दल द्वारा कुछ नहीं करने की बात कहता है। झारखंड में 15 साल से अधिक भाजपा का शासन रहा, उसने क्या किया, इस पर कभी चर्चा नहीं करते। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे पैसे के बल पर ऊंट खरीदते हैं और फिर पांच साल तक लोगों को रुलाते हैं। हमारी भी टांग खींचने की कोशिश की जा रही है।
    हमारे तीर-धनुष के साथ साजिश
    हेमंत ने आरोप लगाया कि आदिवासियों की संस्कृति से जुड़े तीर-धनुष को भी भाजपा शिवसेना को देना चाह रही थी। इस तरह उसने हमारी संस्कृति से खिलवाड़ किया।
    समर्थन देने का किया आग्रह
    हेमंत ने कहा कि आदिवासियों को राजनीतिक रूप से भी जागरूक होना होगा। तीन नवंबर को सब कुछ छोड़कर पहले वोट देने का उन्होंने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुमका में बसंत सोरेन चुनाव मैदान में है और उसका चुनाव चिन्ह ‘तीर-धनुष’ इवीएम में पहले नंबर पर है। सभा को मंत्री आलमगीर आलम और झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भी संबोधित किया।

    भाजपा के लोग दिन में तारे देखने का काम कर रहे
    बेरमो (विजय कुमार सिंह)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेरमो विधानसभा के उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के पक्ष में गुरुवार को सभा की। जरीडीह प्रखंड की बेलडीह पंचायत के पिपराडीह में आयोजित सभा में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आजकल दिन में भी तारे देखने अजूबा काम कर रहे हैं। राज्य की जनता ने पूर्ण बहुमत से नयी सरकार बनायी है। इसको वे मात्र दो उपचुनाव के परिणाम से धाराशायी करने की बात कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि भाजपा को जैसे झारखंड की सत्ता से दूर करने का काम यहां के निवासियों द्वारा किया गया, वैसे ही पूरे देश से लोग इनके प्रतिनिधियों को दूर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अनाज के अभाव में एक भी व्यक्ति भूखे नहीं मरा, जबकि पूर्व सरकार में लोग हाथ में राशन कार्ड लेते हुए अनाज नहीं मिलने से भूखे मर जाते थे।

    The tribals did not get rights even after the formation of the state: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा की चुनावी रणनीति को धार दे रहे दीपक प्रकाश
    Next Article ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता समन शाह पर गुंडों ने किया हमला, दर्ज कराई शिकायत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version