विजय कुमार सिंह
बेरमो। अब आदिवासी, दलित और पिछड़े तबके के लोग भाजपा के दिव्य सपनों के प्रलोभन में नहीं फंसेंगे। भाजपा अब आदिवासी समाज को अपने पाले में करने के लिए चाहे जितना प्रयास कर ले, पर उसे सफलता नहीं मिaलेगी। बेरमो के जरीडीह में कांग्रेस प्रत्याशी अनुप सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मांडर विधायक बंधु तिर्की ने यह बातें गुरुवार को कहीं। श्री तिर्की ने अरालडीह पंचायत क्षेत्र के डुमरडीह, शीमलडीह, टिपरुबेड़ा, लेट गौड़ा तथा अन्य सुदूर क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहां ग्रामीणों ने विधायक तिर्की का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। श्री तिर्की ने आजाद सिपाही से कहा कि भाजपा सबसे बड़ा झुट्ठा पार्टी है, यह हर जगह लोग कहते सुनाई पड़ रहे हैं।
वहीं, सुदूर इलाकों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का यश और उनका जलवा खूब दिख रहा है। शिबू सोरेन ने आदिवासी, दलित और शोषितों के लिए जो संघर्ष किया उसका असर समाज में दिखता है। झारखंड राज्य निर्माण के लिए उनके कार्यों को लोग शिद्दत से याद करते हैं। गठबंधन होने से दोनों दलों को मजबूती मिली है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अकबर अंसारी, राजेश हांसदा, पंकज मरांडी, अफसर अंसारी, रोहीलाल मांझी, रहमत अंसारी, सूर्य नारायण मांझी, अहमद अंसारी, अबुल अंसारी, पूनम देवी, गुड्डी देवी, फुलकुमारी देवी, संयोती देवी, कल्याणी देवी, लीलू बाला देवी, एतवारी देवी तथा अन्य उपस्थित थे।