Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आज महाषष्टि, पश्चिम बंगाल के 10 पूजा पंडालों में सीधे संबोधन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    Top Story

    आज महाषष्टि, पश्चिम बंगाल के 10 पूजा पंडालों में सीधे संबोधन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा धीरे-धीरे राजनीति का अखाड़ा बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आभासी जरिए से दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहे हैं। आज गुरुवार को महाषष्टी है और साल्टलेक में भाजपा की ओर से आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे। इसके अलावा राज्य के 10 पूजा पंडालों को सीधे संबोधित करने वाले हैं।

    पश्चिम बंगाल भाजपा ने त्योहारों के दौरान जनसंपर्क करने की अपनी रणनीति के तहत राज्य के लोगों के नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) करने का इंतजाम किया है। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सॉल्टलेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (इजेडसीसी) में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। ‘महाषष्ठी’ के अवसर पर मोदी का डिजिटल संबोधन इस साल के दुर्गा पूजा के लिये माहौल तैयार करेगा।

    उल्लेखनीय है कि ‘महाषष्ठी’ से ही पांच दिनों का उत्सव प्रारंभ होता है। प्रदेश भाजपा का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुमन बनर्जी ने बताया कि को मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रसारण के लिये पार्टी राज्य के कई हिस्सों में बड़ी स्क्रीन भी लगायेगी। इजेडसीसी में अगले हफ्ते विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी एवं ओडिशी नृत्यांगना डोना तथा उनकी टीम उदघाटन समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन का इजेडसीसी और राज्य के 10 अन्य पूजा पंडालों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इन 10 पंडालों के नामों को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। इससे पहले, प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा था कि पार्टी कहीं भी दुर्गा पूजा के आयोजन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं है। इससे इन अटकलों को हवा मिली थी कि पार्टी के अंदर मतभेद है। अगले साल अप्रैल-मई में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिये मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पिछले कुछ वर्षो में राज्य में भाजपा काफी सक्रिय हुई है और 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भगवा पार्टी राज्य में काफी उत्साहित नजर आ रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाजियाबाद में धर्म परिवर्तन का मामलाः आईएसआई, दाउद, अरविंद केजरीवाल, सजंय सिंह और अमानुल्ला रच रहे साजिश : नंद किशोर गुर्जर
    Next Article गृहमंत्री अमित शाह को पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    sonu kumar

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version