Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत-डेनमार्क कृषि, जलवायु परिवर्तन और अक्षय उर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे
    Breaking News

    भारत-डेनमार्क कृषि, जलवायु परिवर्तन और अक्षय उर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के बीच शनिवार को सार्थक वार्ता हुई और दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, कृषि, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और अक्षय उर्जा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई।

    दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने संयुक्त वक्तव्य दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने निर्णय लिया है कि हम अपने सहयोग के दायरे का सतत रूप से विस्तार करते रहेंगे। इसमें नए आयाम जोड़ते रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में दोनों देशों ने एक नई साझेदारी की शुरुआत की है। भारत में कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने के लिए, कृषि सम्बंधित तकनीक में भी डेनमार्क और भारत सहयोग करेंगे। इसके अंतर्गत, खाद्य सुरक्षा, कोल्ड चेन, खाद्य प्रसंस्करण, उर्वरक, मत्स्य पालन, जलीय कृषि, आदि अनेक क्षेत्रों की तकनीक पर काम किया जायेगा। हम स्मार्ट जल संसाधन प्रबंधन, ‘वेस्ट टू बेस्ट’, और कुशल आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग करेंगे।

    विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर डेनमार्क की ओर से मिले मजबूत समर्थन के प्रधानमंत्री ने डेनमार्क का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बातचीत में अनेक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बहुत विस्तार से बहुत उपयोगी चर्चा हुई। भविष्य में दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों वाले देश, नियम आधारित व्यवस्था में विश्वास करने वाले देश, एक दूसरे के साथ इसी प्रकार से मजबूत सहयोग और समन्वय के साथ काम करते रहेंगे।

    प्रधानमंत्री ने अगली भारत-नोरडिग शिखरवार्ता की मेजबानी कर रहे डेनमार्क की ओर से मिले यात्रा निमंत्रण के लिए भी आभार व्यक्त किया।

    फ्रेडरिकसन ने कहा कि भारत और डेनमार्क के बीच सहयोग इस बात का एक बड़ा उदाहरण है कि कैसे हरित विकास और हरित बदलाव साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने विशेष रूप से स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है।

    इस दौरान दोनों देशों के बीच चार संस्थागत व सरकारी स्तर पर और तीन वाणिज्यिक स्तर पर समझौते हुए हैं। इसमें भूजल संसाधनों और जलभृतों का मानचित्रण, पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी एक्सेस, उष्णकटिबंधीय जलवायु संभावित अनुप्रयोगों और कौशल विकास के क्षेत्र शामिल हैं।

    कोविड महामारी के करीब डेढ वर्ष के कालखंड के बाद भारत में किसी अन्य देश के शीर्ष नेता का आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस बात का जिक्र अपने उद्बोधन में भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले 18-20 महीनों से मेहमान नेता के आगमन का सिलसिला थमा हुआ था। उन्हें प्रसन्नता है कि आज एक नए सिलसिले की शुरुआत डेनमार्क के प्रधानमंत्री की यात्रा से हो रही है।

    डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन की अगवानी की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वागत समारोह में मेटे फ्रेडरिक्सन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फ्रेडरिक्सन के साथ एक प्रतिनिधिमंडल और उद्योगपतियों का एक समूह भी भारत आया है। पिछले साल कोविड के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से शिखरवार्ता की थी।

    इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत को एक करीबी सहयोगी मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस यात्रा को डेनमार्क-भारत द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील के पत्थर के रूप में देखती हैं।

    राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद फ्रेडरिक्सन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की।

    मेटे फ्रेडरिक्सन भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखीमपुर खीरी हिंसाः राकेश टिकैत बोले-चार किसानों की मौत, जवाब में भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए, क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया
    Next Article मनरेगा में 31 अक्टूबर तक 1100 पदों पर बहाली
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version