Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मुकेश अंबानी भारत में लॉन्च करेंगे अमेरिका का ये दिग्गज स्टोर, नौ अक्तूबर से होगी शुरुआत
    बिजनेस

    मुकेश अंबानी भारत में लॉन्च करेंगे अमेरिका का ये दिग्गज स्टोर, नौ अक्तूबर से होगी शुरुआत

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत और एशिया के देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने कहा है कि वह अमेरिका के दिग्गज स्टोर 7-इलेवन (7-Eleven Convenience stores) को भारत में लॉन्च करने जा रही है। पहला 7-इलेवन स्टोर नौ अक्तूबर को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में खुलेगा।

    7-इलेवन इंक के साथ किया फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट
    इसके लिए रिलायंस रिटेल ने 7-इलेवन इंक (SEI) के साथ एक मास्टर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। इसका लक्ष्य खरीदारों को बेहतर सुविधाएं देना है। 7-इलेवन स्टोर में ग्राहकों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के साथ-साथ स्नैक्स और तमाम खाने-पीने का सामान उपलब्ध होगा। मामले में RIL की रिटेल कंपनी ने कहा है कि इसके लिए अमेरिकी कंपनी भारत में अलग तरह का 7-इलेवन सुविधा रिटेल कारोबारी मॉडल को लागू करने में समर्थन करेगी।

    किशोर बियानी की अगुवाई वाली कंपनी ने खत्म किया अग्रीमेंट
    इससे पहले किशोर बियानी की अगुवाई वाली फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) ने कहा था कि उसने स्टोर संचालित करने के लिए अमेरिका आधारित सुविधा स्टोर ऑपरेटर ब्रांड 7-इलेवन के साथ अपने फ्रैंचाइजी अग्रीमेंट को खत्म कर दिया है। तय किए गए स्टोर नहीं खोल पाने की वजह से फ्यूचर ग्रुप के साथ एग्रीमेंट खत्म हुआ। इसके अलावा फ्यूचर फ्रेंचाइजी फीस का पेमेंट भी नहीं कर पा रहा था।

    18 देशों में काम करती है 7-Eleven
    मालूम हो कि 7-Eleven 18 देशों में काम करती है। इसके 77,000 से अधिक स्टोर्स हैं। इनमें से करीब 16,000 नॉर्थ अमेरिका में हैं। इसमें खाने-पीने का सामान, रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले सामान मुहैया कराए जाते हैं।

    17.18 लाख करोड़ रुपये है बाजार पूंजीकरण
    आज सुबह 11.12 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। यह 20.85 अंक यानी 0.81 फीसदी ऊपर 2580.70 रुपये पर था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 17.18 लाख करोड़ रुपये है।

    आरआरवीएल ने बयान में कहा कि, ‘7-इलेवन स्टोर्स का उद्देश्य खरीददारों को एक अनूठी शैली प्रदान करना है, पेय, स्नैक्स और व्यंजनों की एक ऐसी श्रृंखला को पेश किया जाएगा, जिसमें लोकल स्वाद की भरमार होगी। साथ ही दैनिक आवश्यकता की चीजों को किफायती और स्वच्छता के साथ ऑफर किया जाएगा। हमारी विस्तार योजना तैयार है और सेवेन इलेवन इंक, भारत में 7-इलेवन खुदरा व्यापार मॉडल को लागू करने और उसे स्थानीय बनाने में आरआरवीएल की मदद करेगा।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की मंजूरी
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ऋषिकेश, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
    sonu kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version