Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री पद से भूपेश बघेल की होगी छुट्टी? छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कई अहम बदलाव, 30 विधायक पहुंचे दिल्ली
    Top Story

    मुख्यमंत्री पद से भूपेश बघेल की होगी छुट्टी? छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कई अहम बदलाव, 30 विधायक पहुंचे दिल्ली

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विदाई को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों के बीच कांग्रेस ने कई अहम बदलाव किए हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ यूनिट में चार उपाध्यक्षों और तीन महासचिवों को बदल दिया है. इसके साथ ही अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है. राज्य में पिछले कई महीनों से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच टकराव चल रहा है. दोनों नेताओं की दिल्ली में पार्टी आलाकमान से भी मुलाकात हो चुकी है, जिसके बाद सीएम बघेल के बदले जाने के भी कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि, भूपेश बघेल ने हमेशा ही इन अटकलों को खारिज किया है. इन सबके बीच कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं, जिसके बाद कयासों को बल मिलने लगा है.

    क्या हुआ बदलाव

    पार्टी के एक बयान के अनुसार, अरुण सिंघानिया, पी आर खुंटे, अंबिका मरकाम और वाणी राव को गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह और पद्म मनहर के स्थान पर कांग्रेस की राज्य इकाई में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. द्वारिका प्रसाद यादव, उत्तम वासुदेव और पंकज शर्मा के स्थान पर वासुदेव यादव, अमरजीत चावला और सुमित्रा धृतलहरे को महासचिव नियुक्त किया गया।

    वहीं, शैलेश नितिन त्रिवेदी के स्थान पर सुशील आनंद शुक्ला को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के कम्युनिकेशन विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। एक अन्य नियुक्ति में कांग्रेस ने स्मैश शर्मा की जगह नीरज पांडे को एनएसयूआई की छत्तीसगढ़ इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। मंजुल त्रिपाठी को विपिन वानखेड़े की जगह एनएसयूआई मध्य प्रदेश इकाई का प्रमुख बनाया गया है।

    इसके अलावा, कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की भी घोषणा की है. मिजोरम में तुइरियाल के लिए चालरोसंगा राल्ते, तेलंगाना में हुजूराबाद से बालमूरी वेंकट नरसिंह राव और मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर के लिए नितेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस ने के अब्दुल जब्बार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष भी नियुक्त किया.

    छत्तीसगढ़ के कई विधायक दिल्ली पहुंचे

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक इन दिनों दिल्ली में हैं. भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव में चल रहे टकराव के बीच कम से कम 30 विधायक राष्ट्रीय राजधानी में हैं. पिछले कई दिनों से जहां 20 विधायक दिल्ली में थे तो अब दस और विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं. इसके पीछे की वजह ज्यादातर विधायकों ने व्यक्तिगत काम बताया है. आजतक/इंडिया टुडे से बात करते हुए, कांग्रेस विधायक ब्रहस्पति सिंह ने कहा, “भाजपा कांग्रेस पार्टी में विभिन्न नेताओं के माध्यम से सरकार को तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं कर पाएंगे. भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के रूप में हमारे पास प्रदेश में सक्षम नेतृत्व है.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLJP का ‘बंगला’ फ्रीज, पारस बोले- किया था किसी को आवंटित न करने का निवेदन
    Next Article चीन से लगने वाली सीमा पर आत्मघाती बम दस्‍तों को तैनात करेगा तालिबान! बढ़ रही चिंता
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version