Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»BJP कार्यकारिणी में कौन हुआ IN, कौन OUT, जानिए विधानसभा चुनावों से पहले बदलाव का समीकरण
    Top Story

    BJP कार्यकारिणी में कौन हुआ IN, कौन OUT, जानिए विधानसभा चुनावों से पहले बदलाव का समीकरण

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 8, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    BJP National Executive: उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले बीजेपी ने अपनी नई टीम का एलान करके सबको चौंका दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से गठित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बीजेरी सासंद वरुण गांधी और उनकी मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को बाहर कर दिया गया है. जबकि नई टीम में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सासंद स्मृति ईरानी की वापसी हुई है. राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्यों की नियुक्ति की गई है.

     

    बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्यों की नियुक्ति की है. इनके साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर 50 और स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) के तौर पर 179 नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें पार्टी के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विभिन्न विधान सभा और विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेशों के संगठन महासचिव शामिल है.

     

    नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कौन-कौनसे चेहरे-

     

      • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,

     

      • वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी

     

      • वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी

     

      • पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

     

      • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

     

      • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

     

      • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

     

      • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी

     

      • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

     

      • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

     

      • ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी

     

      • फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती

     

      • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

     

      • दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी

     

      • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

     

      • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

     

      • सांसद मंत्री मीनाक्षी लेखी

     

      • सांसद मनोज तिवारी

     

    हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बाहर किए गए हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर कार्यसमिति में अपनी जगह बचाने में सफल रहे.

     

    वरुण गांधी और मेनका गांधी आउट

     

    सबसे ज्यादा चौंकाने वाला तथ्य यह रहा कि इस नई कार्यकारिणी में पार्टी के दो बड़े नेताओं को इस बार शामिल नहीं किया गया. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुकी और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है. उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया गया है. तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति सहानुभूति दर्शाने वाले चौधरी वीरेंद्र सिंह को भी बाहर कर दिया गया है.

     

    कार्यकारिणी से दोनों नेता क्यों हुए आउट ?

     

    बता दें कि पिछले कुछ समय से वरुण गांधी तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में लगातार आवाज उठाते रहे हैं. हाल में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की निंदा करते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. वरुण ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में भी लखीमपुर में किसानों की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी. वरुण ने गुरुवार को सुबह ही एक वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था कि हत्या के जरिए प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता और जवाबदेही तय होनी चाहिए. वरुण गांधी के इन तेवरों की वजह से बीजेपी की किरकिरी हो रही थी. ऐसे में पार्टी के इस फैसले को नाराजगी के तौर पर भी देखा जा रहा है.

     

    और कौन-कौन हुए आउट ?

     

      • केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

     

      • प्रह्लाद पटेल

     

      • सुब्रमण्यम स्वामी

     

      • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु

     

      • राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र और सांसद दुष्यंत सिंह

     

      • विजय गोयल

     

      • विनय कटियार

     

      • और एसएस अहलूवालिया

     

    कार्यकारिणी में यूपी का समीकरण

     

    कार्यकारिणी में जिन 80 सदस्यों को कार्यसमिति में जगह दी गई है उनमें 12 उत्तर प्रदेश से हैं. बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के छह ओबीसी, एक दलित और दो ब्राह्मण नेताओं को शामिल करके चुनावी समीकरण बनाने की कोशिश की है.

     

    अभिनेता और बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने वाले मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी और राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता सहित पश्चिम बंगाल के छह नेताओं को कार्यसमिति में जगह दी गई हैं. इन सभी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

     

    30 फीसदी के लगभग नए नेताओं को मिली एंट्री

     

    इस बार कार्यकारिणी में 30 फीसदी के लगभग नए नेताओं को शामिल किया गया है. पार्टी की इस नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर, 2021 को नई दिल्ली में होगी. इससे पहले 18 अक्टूबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. राष्ट्रीय कार्यसमिति विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करती है और संगठन के कामकाज की रूपरेखा तय करती है. कोरोना वायरस महामारी के चलते लंबे समय से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नहीं हुई है.

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMonetary Policy: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, आने वाले दिनों में मिल सकती है महंगाई से राहत
    Next Article Indian Air Force Day 2021: भारतीय वायुसेना आज मना रही 89वां स्थापना दिवस, जानें गौरवशाली इतिहास
    sonu kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version