Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ के तीन स्वदेशी उत्पाद सशस्त्र बलों को सौंपे
    Breaking News

    रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ के तीन स्वदेशी उत्पाद सशस्त्र बलों को सौंपे

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    –  आज सौंपी गईं प्रणालियां तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता और बढ़ाएंगी
    –  राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ का ‘डेयर टू ड्रीम 3.0’ प्रोजेक्ट लॉन्च किया
    –  35 वर्ष से कम आयु के 16 डीआरडीओ वैज्ञानिक सम्मानित किये गए

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए ‘डेयर टू ड्रीम 3.0’ प्रोजेक्ट लॉन्च किया। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ प्रतियोगिता के 40 विजेताओं को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ के तीन स्वदेशी उत्पाद और प्रणाली सशस्त्र बलों को सौंपी। सेना, वायुसेना और नौसेना को आज सौंपी गईं प्रणालियां तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता को बढ़ाएंगी।

    रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ की ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ प्रतियोगिता के 40 विजेताओं को सम्मानित करने के बाद डीआरडीओ के तीन स्वदेशी उत्पाद सशस्त्र बलों को सौंपे। राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना के लिए विकसित वीडियो प्रोसेसिंग और स्विचिंग मॉड्यूल वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल संदीप सिंह को सौंपा। यह उच्च बैंडविड्थ चैनल बॉन्डिंग, आसान नेटवर्किंग के साथ एक अत्याधुनिक मॉड्यूल है और 5वीं पीढ़ी के विमान विकास कार्यक्रमों को पूरा करेगा।

    दूसरा उत्पाद सोनार परफॉर्मेंस मॉडलिंग सिस्टम भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों और पानी के नीचे निगरानी स्टेशनों आदि के लिए उपयोगी है। यह सिस्टम वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ वाइस एडमिरल सतीश नामदेव घोरमडे को सौंपा गया। तीसरी बंड ब्लास्टिंग डिवाइस एमके-II भारतीय सेना के वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती को सौंपी गई। इसका उपयोग युद्ध के दौरान मशीनीकृत पैदल सेना की गतिशीलता को बढ़ाने के लिए खाई-सह-बांध बाधाओं की ऊंचाई को कम करने के लिए किया जाता है।

    उन्होंने ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ पुरस्कार विजेताओं और डीआरडीओ के युवा वैज्ञानिकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘डेयर टू ड्रीम’ डीआरडीओ की अखिल भारतीय प्रतियोगिता है, जो भारतीय शिक्षाविदों को स्टार्टअप्स की उभरती रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों, प्रणालियों को विकसित करने के लिए बढ़ावा देती है। समारोह में वर्ष 2019 के लिए डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। 35 वर्ष से कम आयु के सोलह डीआरडीओ वैज्ञानिकों को उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह मंच डीआरडीओ प्रौद्योगिकी विकास कोष (टीडीएफ) योजना के तहत युवा वैज्ञानिकों को उनके विचारों को साकार करने के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

    ‘डेयर टू ड्रीम’ और ‘डीआरडीओ यंग साइंटिस्ट्स’ पुरस्कारों के विजेताओं को बधाई देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ये पुरस्कार कुछ नया बनाने के लिए देश के युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। रक्षा मंत्री ने मजबूत और आत्मनिर्भर ‘न्यू इंडिया’ बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इस केवल एक-दूसरे के प्रयास से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत अनुभव और संस्कृति में सबसे पुराने देशों में से एक है और देश की कुल आबादी में लगभग 60 प्रतिशत युवा हैं। उन्होंने युवाओं को नए नवाचारों को देखने, सीखने, बनाने के साथ ही देश को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इस मौके पर गुजरात विश्वविद्यालय में उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र ‘सरदार वल्लभभाई पटेल सेंटर फॉर साइबर-सिक्योरिटी रिसर्च’ की स्थापना के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचए पंड्या और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ, जी सतीश रेड्डी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का भी आदान-प्रदान किया गया। राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के दो नीति दस्तावेज ‘निर्देशित अनुसंधान नीति’ और ‘अभिलेख प्रबंधन नीति-2021’ भी जारी किये। अपने संबोधन में डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. रेड्डी ने उन्नत प्रौद्योगिकियों के तेजी से विकास और उद्योग और शिक्षाविदों के साथ काम करने में आसानी के लिए तंत्र विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रक्षा और उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसितंबर में हुई नीट परीक्षा रद्द नहीं होगीः सुप्रीम कोर्ट
    Next Article ड्रग्स पार्टीः आर्यन खान सहित तीन आरोपितों की कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ी
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

      April 16, 2026

      पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

      April 16, 2026

      बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version