Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची में दूसरे की जमीन बेचने का अनोखा मामला
    Breaking News

    रांची में दूसरे की जमीन बेचने का अनोखा मामला

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2021Updated:October 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डीसी के आदेश के बाद कोतवाली थाना में आधा दर्जन एफआइआर

    अजय शर्मा
    रांची। इस खबर पर आपको भरोसा नहीं हो सकता है, लेकिन यह है एक सौ फीसदी सच। जमीन मालिक को पता ही नहीं है और उसकी जमीन भेज दी गयी। यह सब कुछ जमीन दलालों और कुछ अधिकारियों की सांठगांठ से संभव हुआ।

    रांची के उपायुक्त छवि रंजन को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने सुनवाई के बाद सभी रजिस्ट्री रद्द कर दिये और क्रेता और विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। इस मामले में सहायक अवर निबंधक घासीराम पिंगुआ ने कोतवाली थाना में अलग-अलग मामला दर्ज कराया है।

    अब पूरे मामले की जांच रांची पुलिस कर रही है। इन मामलों की अगर जांच हुई, तो सिर्फ रांची शहर में एकाध हजार एकड़ भूखंड कि गलत रजिस्ट्री का मामला सामने आ जायेगा। अभी जिन मामलों में एफआइआर के आदेश हुए हैं, उनका कुल रकबा करीब एक सौ एकड़ है। अब कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जांच करेगी।

    उठे सवाल
    जिन लोगों ने जमीन खरीदी है, उन्हें शायद यह पता नहीं होगा कि जमीन में गड़बड़ी की गयी है। किसी भी एफआइआर में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों का कोई जिक्र नहीं है।

    बदलना चाहिए नियम
    रांची में भी रजिस्ट्री कराने के नियम बदलना चाहिए। देवघर या संथाल के दूसरे जिलों में अगर कोई व्यक्ति जमीन खरीदना या बेचना चाहता है, तो उसे संबंधित इलाके के अंचलाधिकारी से क्लीयरेंस लेना होता है। यह व्यवस्था अगर रांची में भी हो जाये, तो इस तरह की गड़बड़ी पर रोक लग सकती है।

    • केस एक
      कोतवाली थाना में कांड संख्या 71/2021 जिला अवर निबंधक घासीराम पिंगुआ ने दर्ज करवाया है। इसमें धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। यह आरोप भूखंड को खरीदने और बेचने वालों पर है। आरोपियों में पटना की रहने वाली कल्याणी चटर्जी, मोरहाबादी के राजेंद्र सिंह, गंगा रजक और जीतन सिंह के नाम शामिल हैं।
    • केस दो
      कोतवाली थाना कांड संख्या 70/2021 भी जिला अवर निबंधक ने दर्ज कराया है, जिसमें रातू के सिमलिया के रहने वाले देवनाथ अहीर, जग्गू अहीर, मोरहाबादी के रहने वाले सतीश कुमार साहू और मोहम्मद मुकीम अंसारी आरोपी हैं। यह मामला भी जमीन की गड़बड़ी, गलत दस्तावेज और कागजातों की हेराफेरी से संबंधित है।
    • केस तीन
      कोतवाली थाना में दर्ज एक अन्य एफआइआर में औरंगाबाद के रहने वाले सुरेंद्र यादव, सदर थाना इलाके के रहने वाले रंजीत कुमार, बांधगाड़ी का रहनेवाला अशोक कुमार, सनी श्रीवास्तव और पी देवी आरोपी हैं। यह मामला भी गलत दस्तावेज के आधार पर रजिस्ट्री कराने का है।
    • केस चार
      कोतवाली थाना में कांड संख्या 94/2021 भी रजिस्ट्रार ने दर्ज करवाया है। इसमें बलदेव तेली, घनश्याम तेली, चरणजीत सिंह और दीपक ठाकुर आरोपी हैं।
    • केस पांच
      कोतवाली थाना कांड संख्या 215/2021 में भी क्रेता और विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं। कहा गया है कि जमीन से संबंधित मामले में धोखाधड़ी की गयी है। इस मामले में हिंदपीढ़ी निवासी विक्रेता मोहम्मद कयूम, मोहम्मद नइमुद्दीन, मोहम्मद शमीम और मोहम्मद मुस्लिम और क्रेता सिमडेगा की रहने वाली सुनीता वर्मा और पहचानकर्ता सूरज कुमार नायक को आरोपी बनाया गया है।
    • केस छह
      कोतवाली थाना में कांड संख्या 216/2021 दर्ज किया गया है। यह भी धोखाधड़ी से संबंधित है। इसे भी रजिस्ट्रार ने दर्ज करवाया है। इसमें जमीन बेचने वाले बंगाल निवासी आशीष कुमार के अलावा क्रेता श्वेता शाहदेव और पहचानकर्ता महेश कांत शाहदेव को आरोपी बनाया गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleड्रग्स पार्टी मामला: शाहरुख खान के बेटे आर्यन गिरफ्तार,पूछताछ जारी
    Next Article देश में अबतक 90.79 करोड़ कोरोना रोधी टीके लगाए गए
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version