Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री गिरिडीह से करेंगे “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ
    Breaking News

    मुख्यमंत्री गिरिडीह से करेंगे “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार
    • – योजनाओं से वंचित लोगों को आच्छादित करने का लक्ष्य

    रांची। राज्य सरकार ने विगत वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक पूरे राज्य में “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस क्रम में प्रत्येक जिला में प्रतिदिन कम से कम चार से पांच पंचायतों में शिविरों का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम भी आये। लोगों को उनका हक-अधिकार प्राप्त हुआ। इस अभियान में कुल 6,867 शिविर, कुल 35.94 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 35.53 लाख आवेदन निष्पादित हुए एवं वर्तमान में कुल 42 हजार आवेदन निष्पादन की प्रक्रिया में हैं। इस दौरान करीब 99 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हुआ था।

    छुटे हुए लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

    एक बार फिर से राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यह दूसरा चरण उन व्यक्तियों को समर्पित होगा, जो पूर्व के अभियान में योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए थे। ऐसे छुटे हुए लोगों को योजनाओं से जोड़ने हेतु एक बार फिर सरकार लोगों के द्वार आएगी है। 12 अक्टूबर यह महाअभियान शुरू होगा। अभियान दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर एवं दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा। इसमें उन पंचायतों को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी, जहां गत वर्ष किसी वजह से शिविर नहीं लग पाया था।

    समस्याओं का समाधान और परिसंपत्तियों का होगा वितरण

    अभियान से सरकार की योजनाएं जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, कंबल वितरण, छात्रवृत्ति योजना जैसी कई लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री दो चरणों में विभिन्न जिलों में आयोजित शिविर का निरीक्षण करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: मोमेंट्स रिसॉर्ट एंड रेस्टोरेंट से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article JHARKHAND CABINET MEETING: 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version