Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डीसी और एसएसपी ने रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
    Breaking News

    डीसी और एसएसपी ने रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएससी किशोर कौशल ने मंगलवार को रांची में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, तुपुदाना में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    डीसी ने बताया कि इस वर्ष रांची में पांच स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम प्रायोजित है। मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, हुंडरू और तुपुदाना में कई वर्षों से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी की गई है। निरीक्षण के दौरान डीसी ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रावण दहन के कार्यक्रम को लेकर पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक लाइनिंग भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उपस्थित रहेंगी। डीसी ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों की निगरानी में आतिशबाजी होगी।

    डीसी ने बताया कि प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों-मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों को डीसी ने पूरी तरह से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना हो। डीसी ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से 06 अक्टूबर को विसर्जन करने का अनुरोध किया ताकि सात और आठ अक्टूबर से रांची में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की तैयारियों को सुचारु रुप से संपादित किया जा सके।

    एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि रांची में जहां भी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, वहां बेसिक सिक्योरिटी और सेफ्टी के इंतजाम किए जा रहे हैं। बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल और वॉलिंटियर्स के माध्यम से आवश्यक दूरी सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम में आते हैं इसे लेकर ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव किया जाएगा जिसे मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैप -1 में हथियारों की हुई पूजा, दी गयी बलि
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामलाः राकांपा नेता अनिल देशमुख को मिली जमानत
    azad sipahi

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version