दुमका। दुमका पेट्रोल कांड में झारखंड की राजनीति फिर गरमा गयी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार को घेरा है। गौरतलब है कि झारखंड की उपराजधानी दुमका में गुरुवार रात एक युवती पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की गयी। इसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। इलाज के क्रम में युवती की मौत हो गयी। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर से गरमा गयी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुमका में लगातार इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही हैं, जिससे एक बात तो स्पष्ट हो गयी है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है।
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी इस मामले पर ट्वीट कर लिखा-दुमका में अंकिता सिंह की हत्या के बाद एक बार फिर पेट्रोल कांड दोहराया गया है, जिसकी जिम्मेदार सीधे तौर पर झारखंड की हेमंत सरकार है। सरकार अपराधियों और नूर मुस्तफा जैसे अधिकारियों को संरक्षण देकर अपराधियों को बढ़ावा दे रही है। राज्य में चारों ओर जंगलराज कायम हो चुका है।
बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुमका में पेट्रोल से एक युवती को जला कर मारने के मामले की आग अभी बुझी नहीं कि जरमुंडी थाने के भालकी पंचायत में राजेश राउत नाम के युवक ने उन्नीस वर्षीया युवती को पेट्रोल डाल कर आग लगा जला दिया। युवती जिंदगी की जंग हार गयी। उन्होंने भी दोषी को कठोर सजा दिलाने की मांग की है।
दुमका पेट्रोल कांड : झारखंड की सियासत फिर गरमाई, बीजेपी नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
Previous Articleझारखंड में फिर मॉब लिंचिंग:अवैध संबंध में युवक की पीट-पीटकर हत्या; इलाके में धारा 144 लागू, 300 पुलिसकर्मी तैनात
Next Article पेट्रोल छिड़क जला दी गयी दुमका की एक और बेटी
Related Posts
Add A Comment