Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पहले नौकरशाही, बाबूगिरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाये सरकार : सुदेश कुमार महतो
    Jharkhand Top News

    पहले नौकरशाही, बाबूगिरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाये सरकार : सुदेश कुमार महतो

    adminBy adminOctober 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि राज्य में नौकरशाही, बाबूगिरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाये बिना सरकार का कोई भी अभियान बिगड़े हालात नहीं बदल सकता। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार को प्रचार और सरकारी समारोह बनाने के बजाये निचले स्तर पर सिस्टम को दुरुस्त करने पर सरकार का कोई जोर नहीं है। ब्लॉक, अंचल और थाने स्तर पर आम आदमी अपने काम के लिए कितने स्तर पर परेशान होता है, यह जानने के लिए साधारण लोगों के साथ किसी चौपाल में सरकार के मुखिया को बैठना होगा। और यह साहस उनमें है नहीं। उन्होंने कहा कि गांव का एक आम आदमी ब्लॉक, अंचल या थाने में किसी साहब या बाबू के पास बैठ कर अपनी बात नहीं कर सकता। परेशानी नहीं बता सकता। नौकरशाही और बाबूगिरी तब बढ़ती है जब ऊपरी स्तर पर काम करने की नीति और नीयत नहीं होती। हेमंत सरकार के आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए आजसू प्रमुख ने कहा कि यह समय का तकाजा है कि सरकार को विकास और कल्याण की लटकी पड़ी योजनाओं के बारे में श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। मनरेगा, डीएमएफटी, ग्रामीण सड़क योजना, दाखिल खारिज करने, राशन कार्ड बनाने, जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा 14वें और 15वें वित्त आयोग से जुड़े अनुदान से ग्राम पंचायतों को सशक्त करने और सार्वजनिक सेवाओं के सुनिश्चित करने में पंचायत स्तर पर हुए कार्यों का भी लेखा-जोखा सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और ग्राम सभा की ताकत लगातार कमजोर की जाती रही है। मुख्यमंत्री ने सभी जिले के उपायुक्तों को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद कर आम जनता की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। तो मुख्यमंत्री को यह भी जानना चाहिए कि निचले स्तर बिना पैसा कोई काम नहीं होता। प्रचार और समारोह के साथ ही आला अधिकारियों से यह भी पूछा जाना चाहिए कि गांवों की मर्जी से कितनी योजनाएं बनती और पूरी होती हैं। विकास कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने में आम आदमी कहां खड़ा है? सच यह है कि जैसे- जैसे हेमंत सरकार का कार्यकाल आगे बढ़ते जा रहा है वह आधी अधूरी तमाम घोषणाएं व वादे पर पर्दा डालने के लिए इस तरह का कार्यक्रम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन और सफलता के लिए सरकार को ग्राम सभा को आधार बनाना होगा। पंच-पंचायत लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। ग्राम सभा अगर सशक्त हो जाये तो आधे से ज्यादा समस्याओं का निष्पादन ग्राम स्तर पर ही खत्म हो जायेगा।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य में न तो बच्चियां सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं, अपराध रोकने में पूरी तरह विफल है सरकार: आशा लकड़ा
    Next Article दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला संपन्न
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version