Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची के नगड़ी में 256 कुष्ठ रोगियों के लिए बनेगा आवास, नगर विकास विभाग ने जारी किया संकल्प
    Jharkhand Top News

    रांची के नगड़ी में 256 कुष्ठ रोगियों के लिए बनेगा आवास, नगर विकास विभाग ने जारी किया संकल्प

    adminBy adminOctober 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 30 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रांची के नगड़ी प्रखंड के मुड़मा में कुष्ठ रोगियों के लिए 256 आवास बनेंगे। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर विकास विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक की भागीदारी में किफायती आवास योजना के तहत इन आवासों का निर्माण किया जायेगा। इन आवासों के निर्माण में 33.11 करोड़ लागत की तकनीकी स्वीकृति मिल गयी है। परियोजना का विस्तृत डीपीआर जुडको द्वारा कराया गया था। नगड़ी के मुड़मा में रांची के इंदिरा नगर कुष्ठाश्रम,तपोवन कुष्ठाश्रम एवं निर्मला कुष्ठाश्रम में रह रहे 256 कुष्ठ रोगियों के आवास उपलब्ध कराया जायेगा। किफायती भागीदारी आवास योजना के तहत केंद्र सरकार, राज्य सरकार व लाभुक का अंशदान आवास बनाने में होता है। इसके तहत प्रत्येक आवास निर्माण के लिए केंद्र 1.50 लाख, राज्य सरकार 1.50 लाख व इसके बाद जो कार्य शेष रह जाता है उसका भुगतान लाभुक करता है लेकिन मुड़मा मौजा में कुष्ठ रोगियों के लिए आवास बन रहे हैं। ऐसे में उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार लाभुकों का अंशदान नहीं लेगी, बल्कि उनके हिस्से की राशि एक लाख या उससे अधिक का वहन भी वह करेगी। ऐसे में परियोजना लागत 33.11 करोड़ में 3.84 करोड़ केंद्र सरकार और राज्य सरकार 29.27 करोड़ की राशि वहन करेगी। लाभुक का अंशदान शून्य रहेगा। आवास निर्माण के साथ साइट डेवपलमेंट का कार्य भी किया जायेगा। 18 माह में इसे पूर्ण करने की योजना है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला संपन्न
    Next Article रांची: अग्रवाल सभा का सामूहिक विवाह समारोह 4-5 नवंबर को अग्रसेन भवन में
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version