Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारतीय क्रिकेट टीम ने देशवासियों को दिया दीवाली का रिटर्न गिफ्ट
    Top Story

    भारतीय क्रिकेट टीम ने देशवासियों को दिया दीवाली का रिटर्न गिफ्ट

    adminBy adminOctober 23, 2022Updated:October 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नयी दिल्ली। छोटी दिवाली का दिन और गुलाबी ठंड के बावजूद क्रिकेट के रोमांच में डूबते-उतराते भारत की दिवाली की शानदार पटकथा यहां से साढ़े नौ हजार किलोमीटर मेलबॉर्न में लिखी गयी, जब वहां विराट कोहली ने धमाका किया। इस धमाके की गूंज भारत के हर शहर और हर गांव में सुनी गयी। क्रिकेट के मैदान पर इस शानदार खिलाड़ी ने रविवार को जो विराट रूप दिखाया, उसने न केवल भारत को टी-20 विश्वकप 2022 का सबसे बड़ा मैच जिता दिया, बल्कि कुछ महीने पहले एशिया कप में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी चुका लिया। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 82 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने महज 31 रन पर चार विकेट खो चुकी अपनी टीम को संभाला, हार्दिक के साथ 113 की साझेदारी की। आखिरी ओवर में जब 16 रन चाहिए थे, तब कोहली ने ही नो बॉल पर सिक्सर लगा कर टीम को जीत की ओर मोड़ा। नाटकीय रहे आखिरी ओवर में भारत को 16 रन बनाने थे। भारत ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया। जीत का रन रविचंद्रन अश्विन ने बनाया।
    आखिरी ओवर का रोमांच
    रविवार का यह मुकाबला रोमांच की हर सीमा को पार कर गया था। आखिरी ओवर में गेंद मोहम्मद नवाज के हाथ थी। पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हो गये। 40 रन की पारी में पांड्या ने विराट कोहली के साथ 113 रन की साझेदारी की। उनकी जगह आये दिनेश कार्तिक ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने दो रन बनाये। ओवर की अगली गेंद पर विराट ने छक्का जड़ दिया। यह नो बॉल थी। भारत को आखिरी तीन गेंद में छह रन बनाने थे। अगली गेंद वाइड थी। अब तीन गेंद में पांच रन की जरूरत थी। अगली गेंद पर नवाज ने विराट को बोल्ड किया, लेकिन वह उस गेंद पर आउट नहीं दिये जा सकते थे और भारतीय बल्लेबाजों ने तीन रन लिये। पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक आउट हो गये। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की धड़कन एक बार थमने लगी थी। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए दो रन बनाने थे। स्ट्राइक रविचंद्रन अश्विन के पास थी। अगली गेंद वाइड रही। अब भारत को जीत के लिए एक गेंद में एक रन चाहिए था, जो अश्विन ने आसानी से बना लिया।
    खराब रही शुरूआत
    भारत को जीत के लिए 160 रन की चुनौती मिली थी। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सातवें ओवर में सिर्फ 31 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे। तब टीम बड़ी मुश्किल में दिखाई दे रही थी। इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। ओपनर केएल राहुल दूसरे ओवर में नसीम शाह का शिकार बन गये थे। वह सिर्फ चार रन बना सके। रोहित शर्मा भी नाकाम रहे। वह भी सिर्फ चार रन बना सके। कप्तान रोहित शर्मा को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर हैरिस राउफ ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच करा दिया। भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। हैरिस राउफ ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। छठे ओवर में तीसरा विकेट गिरा, तो भारत का स्कोर था 26 रन। सूर्यकुमार की जगह लेने आये अक्षर पटेल सिर्फ तीन गेंद तक विकेट पर रुके। वह दो रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गये। भारत को चौथा झटका 31 रन के स्कोर पर लगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैच के बाद भावुक हो गए हार्दिक पंड्या
    Next Article नगर निकाय चुनाव: 4 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version