Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बाल विवाह के लिए झारखंड-बंगाल बदनाम: 21 साल से पहले हो रही आधी से ज्यादा लड़कियों की शादी; गृह मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े
    Jharkhand Top News

    बाल विवाह के लिए झारखंड-बंगाल बदनाम: 21 साल से पहले हो रही आधी से ज्यादा लड़कियों की शादी; गृह मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े

    adminBy adminOctober 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली/रांची। झारखंड और पश्चिम बंगाल देश के दो ऐसे राज्य है, जहां आधी से ज्यादा लड़कियों की शादी 21 साल की उम्र से पहले कर दी जाती है। इसका खुलासा केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी लेटेस्ट डेमोग्राफिक सैंपल सर्वे की रिपोर्ट में हुआ है।
    सर्वे के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर 29.5% लड़कियों की शादी 21 साल की उम्र से पहले हो जाती है। पश्चिम बंगाल में जहां इसकी परसेंटेज 54.9 है, वहीं, झारखंड में यह आंकड़ा 54.6% है। सर्वे 2020 में किया गया था और रिपोर्ट पिछले महीने के अंत में प्रकाशित हुई थी।

    18 साल से पहले शादी करने के मामले में झारखंड अव्वल
    गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नरेट​​​ की ओर से किये गये हालिया सर्वे में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर 18 साल से पहले प्रभावी ढंग से शादी करने वाली लड़कियों की परसेंटेज 1.9 है। केरल में सबसे कम 0% और झारखंड में सबसे ज्यादा 5.8% है। झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह का परसेंटेज 7.3 और शहरी क्षेत्रों में 3% है।

    झारखंड में जादू टोने के आरोप में मारे गये लोग
    इस बीच, झारखंड को लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (ठउफइ) की भी रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार, 2015 में झारखंड में जादू टोना करने के आरोप में 32 लोग मारे गये थे। 2016 में 27, 2017 में 19, 2018 में 18 और 2019 और 2020 में 15-15 लोग मारे गये थे।

    झारखंड में लड़कियों से बर्बरता के दो मामले
    झारखंड हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया था, जब एक नाबालिग लड़की को एक व्यक्ति के प्रपोजल को ठुकराने के बाद आग लगा दी गयी थी। मुख्य आरोपी ने 23 अगस्त को सोते समय लड़की के कमरे की खिड़की के बाहर से उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी। चार दिन बाद किशोरी ने दम तोड़ दिया था। हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    2 सितंबर को दुमका में एक 14 साल की आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटका मिला था। उसकी मां ने दावा किया था कि उसकी बेटी का शादी के बहाने बलात्कार किया गया और हत्या कर दी गई। दोनों घटनाओं की जांच राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा की जा रही है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनूप उर्फ लाला के बिजनेस पार्टनर गुरुपद ने बनायी थीं 20 शेल कंपनियां, सभी में परिवार के सदस्य ही निदेशक
    Next Article चान्हो में अंजुमन इस्लामिया रांची ग्रामीण की बैठक आयोजित, कमिटी के विस्तार पर हुआ मंथन
    admin

      Related Posts

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025

      चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

      May 18, 2025

      बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version