Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
    Jharkhand Top News

    रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांचीः झारखंड की राजधानी स्थित धुर्वा से 2 जनवरी को लापता अंश और अंशिका का सुराग मिल गया है। पुलिस ने दोनों नाबालिग भाई-बहन को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

    रामगढ़ एसपी अजय कुमार और रांची पुलिस की संयुक कारवाई में दोनों बच्चे की बरामदगी रामगढ़ के चितरपुर से की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बच्चे यह कैसे पहुंचे इससे जुड़े मामले पर जल्द पर्दा उठेगा। दोनों बच्चों को लेकर रांची एसएसपी रवाना हो गए है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करेगी।

    2 जनवरी को घर से बिस्किट खरीदने निकले
    पुलिस के अनूसार 5 वर्षीय अंश कुमार और 4 वर्षीय अंशिका कुमारी 2 जनवरी को घर से बिस्किट खरीदने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थेष मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पूरे मामले में गहन प्रयास किए। हालांकि 12 दिनों तक परिवार अनहोनी की आशंका में रहा, लेकिन अब इन दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी से परिवार और स्थानीय लोगों में राहत की सांस ली है। बच्चे अब परिवार के साथ हैं और उनकी सेहत सामान्य है।

    40 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई
    मामले की गंभीरता के देखते हुए झारखंड पुलिस की ओर से एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में 40 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई थी। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इनाम की राशि पहले 51 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपए की गई थी। पूरे देश के 17 हजार पुलिस थानों को अलर्ट किया गया था। बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों में टीमें भेजी गई। पुलिस की लगातार मेहनत से दोनों बच्चे सकुशल बरामद कर लिए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक

      January 13, 2026

      निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

      January 13, 2026

      हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

      January 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version