Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केसीआर की पार्टी टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस हुआ
    Breaking News

    केसीआर की पार्टी टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस हुआ

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 5, 2022Updated:October 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • पृथक तेलंगाना हासिल करने के लिए वर्ष 2001 में हुआ था तेरास का गठन
    • शहर के पार्टी कार्यालयों में जश्न मनाया गया, चौराहों पर लगे नई पार्टी के झंडे

    हैदराबाद। पृथक तेलंगाना हासिल करने के लिए वर्ष 2001 में गठित तेलंगाना राष्ट्र समिति (तेरास-टीआरएस) अब तेलंगाना के राजनीतिक पटल से गायब होकर इतिहास में शामिल होने जा रही है। मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने आज विजयदशमी पर्व पर तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने का ऐलान किया है।

    तेलंगाना राष्ट्र समिति को राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में बदलने का एक प्रस्ताव पार्टी की आम सभा की बैठक में पेश किया गया। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को यह प्रस्ताव पढ़कर सुनाया और कहा कि पार्टी संविधान में भी नाम बदलने को लेकर संशोधन किया गया है।प्रस्ताव के अनुसार अब भविष्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति को भारत राष्ट्र समिति के नाम से जाना जाएगा।

    बैठक में इस प्रस्ताव को सर्व सहमति से स्वीकृति दे दी गई। केसीआर ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करके पार्टी का नाम बदलने का ऐलान किया, जिसका हर्ष उल्लास के साथ स्वागत किया गया। तुरंत बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने पार्टी को अपने शुभकामनाएं दी है। बैठक में जनता दल सेक्युलर की कर्नाटक इकाई के स्थानीय नेता और विधायक भी हैदराबाद पहुंचे।

    इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष और पार्टी सदस्य आदि कुल 290 सदस्यों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय राजनीतिक दल बीआरएस की आधिकारिक घोषणा के बाद अब अगले सप्ताह नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग को पार्टी के नए नाम को पंजीकृत करने के सम्बन्ध में पत्र सौंपा जाएगा।

    नए राजनीतिक दल की घोषणा के पश्चात शहर के पार्टी कार्यालयों में जश्न मनाया गया। हैदराबाद के कई चौराहों पर नई पार्टी के झंडे लहराते दिखाई दिए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि भारतीय राष्ट्र समिति का गठन होने के बाद कई राज्यों की राजनीति में बदलाव आएगा। विशेष रूप से आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में राजनीतिक बदलाव होने की संभावना है ।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि भारतीय राष्ट्र समिति को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए आवश्यक विधायकों और सांसदों की सीटें जीतना मुश्किल नहीं होगा। बीआरएस अपने बलबूते पर ही पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों के आधार पर वह अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है। नए राष्ट्रीय दल के प्रति लंदन प्रवासी तेलंगाना वासियों ने भी अपना पूर्ण समर्थन जताया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM ने हिमाचल को दी 3,650 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
    Next Article JAMSHEDPUR: स्वर्णरेखा नदी घाट से मिला नवजात का शव
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version