Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM ने हिमाचल को दी 3,650 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
    Breaking News

    PM ने हिमाचल को दी 3,650 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 5, 2022Updated:October 5, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – हिमाचल में चिकित्सा पर्यटन की अपार संभावनाएं
    • – एम्स बिलासपुर को ‘ग्रीन हॉस्पिटल’ के रूप में जाना जाएगा
    • -पिछली सरकारें शिलान्यास करती थीं और चुनाव बाद परियोजनाओं को भूल जाती थीं

    बिलासपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हिमाचल प्रदेश के विकास में बाधक बनने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने राज्य को विकास के नए आयाम पर पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री बुधवार को हिमाचल प्रदेश में 3,650 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद बिलासपुर के लुहनू मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पावन पर्व हर बुराई से पार पाते हुए, अमृत काल में जिन ‘पंच प्राणों’ का संकल्प देश ने लिया है, उन पर चलने के लिए नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि आज बिलासपुर को शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का दोहरा उपहार मिला है। हिमाचल से अपने जुड़ाव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल की इस भूमि पर काम करते हुए मुझे निरंतर हिमाचल की विकास यात्रा का सहयात्री बनने का अवसर मिला है। मोदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि विजयादशमी पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के हजारों करोड़ रुपये के प्रोजक्ट का उपहार देने का अवसर मिला है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने लंबे समय तक विकृत सोच को देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच वालों का मानना था कि अच्छी सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित तमाम बेहतर सुविधाएं केवल दिल्ली और कुछ चुनिंदा स्थानों तक ही सीमित रखने की थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी प्रदेशों की अनदेखी होती रही और इससे देश में अंसतुलन पैदा हुआ।

    मोदी ने कहा कि पिछली सरकारें शिलान्यास करती थीं और चुनाव के बाद परियोजनाओं को पूरा करना भूल जाती थीं लेकिन हमारी सरकार शिलान्यास करती है और परियोजनाओं का उद्घाटन भी करती है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में देश पुरानी सोच को छोड़कर आगे बढ़ रहा है। पिछले 8 वर्षों में, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि विकास का लाभ देश के सुदूर हिस्सों तक पहुंचे। एम्स बिलासपुर न केवल हिमाचल में सस्ती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाएगा बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है और इसे ‘ग्रीन एम्स’ के रूप में जाना जाएगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल में विकास संभव है क्योंकि लोगों ने केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 में हिमाचल में केवल 3 मेडिकल कॉलेज थे, पिछले आठ वर्षों में 8 और मेडिकल कॉलेज और एम्स स्थापित किए गए हैं। आज हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी, आईआईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी हैं। देश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य का सबसे बड़ा संस्थान, एम्स भी अब बिलासपुर की शान बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जो हिमाचल पूरे देश में राष्ट्र रक्षा के वीरों के लिए जाना जाता है, वही हिमाचल अब इस एम्स के बाद, जीवन रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।

    मोदी ने कहा कि हिमाचल में विकसित किया जा रहा बल्क ड्रग्स पार्क भारत में सस्ती दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग्स पार्क्स के लिए देश के जिन तीन राज्यों का चयन हुआ है, उनमें से एक हिमाचल है। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जिन 4 राज्यों को चुना गया है, उनमें से भी एक हिमाचल है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास इसी का हिस्सा है।

    प्रधानमंत्री ने हिमाचल में चिकित्सा पर्यटन की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि हिमाचल का एक पक्ष और है, जिसमें यहां विकास की अनंत संभावनाएं छिपी हुई हैं। ये पक्ष है मेडिकल टूरिज्म का। यहां की आबो-हवा, यहां का वातावरण, यहां की जड़ी-बूटियां अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर से लोग भारत आते हैं, तो उन्हें विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं और सुंदर और स्वस्थ वातावरण के साथ समग्र चिकित्सा के लिए हिमाचल आना चाहिए।

    मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि गरीब और मध्यम वर्ग का इलाज पर खर्ज भी कम हो, इलाज भी बेहतर मिले और इसके लिए दूर ना जाना पड़े। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सुख, सुविधा, सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य डबल इंजन सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल अवसरों का प्रदेश है। यहां बिजली पैदा होती है, फल-सब्जी के लिए उपजाऊ जमीन है और रोजगार के अनंत अवसर देने वाला पर्यटन यहां पर है।

    इससे पहले प्रधानमंत्री ने यहां 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का लोकार्पण किया। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-105 पर पिंजौर से नालागढ़ तक करीब 31 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने की परियोजना की आधारशिला रखी, जिसकी लागत करीब 1690 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री ने नालागढ़ में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क की आधारशिला रखी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बंदला में गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन किया। इस पर लगभग 140 करोड़ रुपये का व्यय होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के बड़ा तालाब, बटन तालाब, कांके डैम और चडरी तालाब में होगा मूर्ति विसर्जन
    Next Article केसीआर की पार्टी टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस हुआ
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version