Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार के नवादा में डेंगू से एक और मौत, अबतक तीन की मौत
    बिहार

    बिहार के नवादा में डेंगू से एक और मौत, अबतक तीन की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा । जिले में डेंगू से एक और व्यक्ति के मौत शनिवार को हो गई है। मृतक रामावतार प्रसाद पिता स्व कैलाश प्रसाद जिले के नरहट प्रखंड के निवासी बताए गए हैं। बुखार और अन्य परेशानियों के बाद उन्हें परिजन इलाज के लिए लेकर नवादा पहुंचे थे,जहां मौत हुई। ग्रामीण समाजसेवी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुरानी जेल रोड में स्थित पाटलिपुत्रा जांच घर में उनके ब्लड की जांच हुई थी। जिसमें प्लेटलेट्स 58 हजार पाया गया था। डेंगू के लक्षण भी जांच रिपोर्ट में आया था। काशी हेल्थ क्लिनिक में चिकित्सक डॉ दीपक कुमार द्वारा इलाज किया जा रहा था।उनकी मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

    जिले में डेंगू से मौत की यह तीसरी घटना सामने आई है। हालांकि जिला प्रशासन आधिकारिक रूप से किसी की मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है।इसकी वजह बताई जा रही है कि नवादा सदर अस्पताल में अबतक मात्र 6 मरीज डेंगू के भर्ती हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

    डेंगू मरीज का इलाज के लिए अधिकृत किए गए चिकित्सक डॉ प्रभाकर सिंह ने कहा कि भर्ती सभी मरीजों की नियमित जांच की जा रही है। नशा मुक्ति वार्ड में 10 बेड डेंगू पीड़ितों के लिए सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल 6 मरीज भर्ती हैं। जांच के लिए जरूरी कीट सदर अस्पताल में उपलब्ध है। डेंगू नवादा जिले में व्यापक पैमाने पर जो रही है ।लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों में रोगों की रोकथाम के लिए तत्परता नहीं देखी जा रही है ।छिड़काव के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है गरीब बस्तियों तथा तंग गलियों में तो दवा छिड़काव का नामोनिशान तक नहीं है जिससे आम नागरिक भी भयभीत नजर आ रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व वारिसलीगंज प्रखंड के अपसढ गांव के एक युवक और वारिसलीगंज बाजार के एक व्यवसाई की मौत डेंगू से पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। चुकी, सभी मौत सरकारी अस्पताल से बाहर हुई है, ऐसे में जिला प्रशासन मौत की औपचारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। रोगों के प्रसार से स्थिति गंभीर बनी हुई अब देखना है कि रोगों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी कितना बेहतर कदम उठा पाते हैं। जिला प्रशासन की ओर से दवा छिड़काव की व्यवस्था भी सही तरीके से नहीं की जा रही है इस कारण डेंगू रोग का प्रसार तेजी से बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजधानी रांची के 552 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, मेयर गंभीर
    Next Article रांची सदर अस्पताल: संवेदक ने HC को बताया, 500 बिस्तरों वाला अस्पताल हैंडओवर के लिए तैयार
    azad sipahi

      Related Posts

      ईडी की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम भर्ती घोटाला मामले में कोलकाता के कई इलाकों में छापेमारी

      October 28, 2025

      भागलपुर में स्नान के दौरान गंगा में डूबकर चार बच्चे की मौत

      October 27, 2025

      महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया गया

      October 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ईडी की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम भर्ती घोटाला मामले में कोलकाता के कई इलाकों में छापेमारी
      • झारखंड में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न
      • नो-एंट्री आंदोलन को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत, लाठीचार्ज
      • पुलिस और आपराधिक गिरोह के बीच मुठभेड़, शूटर गोपाल घायल, दो फरार
      • मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version