Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तम खेती के लिए तकनीकी को खुले मन से अपनाने की है जरूरत : पीएम मोदी
    Breaking News

    उत्तम खेती के लिए तकनीकी को खुले मन से अपनाने की है जरूरत : पीएम मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 17, 2022Updated:October 17, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तम खेती के लिए तकनीक को खुले मन से अपनाने की जरूरत है। तकनीक के माध्यम से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पीएम किसान योजना है। तकनीकी के सहारे ही अभी तक देश किसानों के खातों में दो लाख करोड़ से अधिक की रकम सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार चाहती है कि किसानों को कम लागत में अच्छी फसल मिल सके। इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि धरा की सेहत अच्छी रहे इसके लिए 22 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि धरती की सेहत अच्छी रहेगी तो किसानों को अच्छी फसल मिल पाएगी। पर ड्रॉप मोर क्रॉप, टपक सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे कृषि में जल के खपत को कम किया जा सके। पीएम ने कहा कि किसानों को जलवायु के अनुकूल उन्नतशील बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए और उनकी गुणवत्ता और उपज को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक काम कर रहे हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि खेत से बाजार की दूरी कम की जा रही है। कृषि रेल और कृषि उड़ान योजना के माध्यम से किसानों के उत्पाद को व्यापक स्तर पर बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। बीते कुछ वर्षों में भारत का कृषि निर्यात बढ़ा है। कृषि निर्यात के मामले में हम दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के किसान पर बोझ न पड़े, हमारे किसान उन पर कोई नया संकट ना आए इसलिए जो 70-80 रुपये में यूरिया हम आज बाहर से लाते हैं, हम किसानों को 5-6 रुपये में पहुंचाते हैं ताकि हमारे किसान भाइयों-बहनों को कष्ट ना हो। उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक खर्च जिन चीजों को आयात करने में हमारा होता है, वो खाने का तेल है, फर्टिलाइजर है, कच्चा तेल है, इनको खरीदने के लिए ही हर वर्ष लाखों करोड़ रुपये हमें दूसरे देशों को देना पड़ता है। विदेशों में अगर कोई समस्या आती है तो इसका बुरा असर हमारे यहां भी पड़ता है।

    पीएम मोदी ने कहा कि फर्टिलाइजर सेक्टर में रिफॉर्म के हमारे अब तक के प्रयासों में आज दो और प्रमुख रिफॉर्म, बड़े बदलाव जुड़ने जा रहे हैं। पहला बदलाव ये है कि आज से देशभर की सवा 03 लाख से अधिक खाद की दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों के रूप में विकसित करने के अभियान की शुरुआत हो रही है। ये ऐसे केंद्र होंगे जहां खिर्फ खाद ही नहीं मिलेगी, बल्कि बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग, हर प्रकार की जानकारी जो भी किसान को चाहिए, वो इन केंद्रों पर एक ही जगह मिलेगी। यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर के लिए भारत अब तेजी से लिक्विड नैनो यूरिया की तरफ बढ़ रहा है। नैनो यूरिया, कम खर्च में अधिक प्रोडक्शन का माध्यम है। पीएम ने कहा कि जिसको एक बोरी यूरिया की जरूरत लगती है वो काम अब नैनो यूरिया की एक छोटी सी बॉटल से हो जाता है। ये विज्ञान और टेक्नोलॉजी का ही कमाल है।

    उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी की। 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 16,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इस योजना के तहत किसानों के खाते में एक साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किश्त जारी की जाती हैं। इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का शुभारंभ भी किया। इसके तहत, किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में 3.3 लाख से ज्यादा रिटेल फर्टिलाइजर दुकानों को पीएमकेएसके में बदला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपा प्रमुख मुलायम सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न, बुधवार को होगी गिनती
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version