Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न, बुधवार को होगी गिनती
    Breaking News

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न, बुधवार को होगी गिनती

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 17, 2022Updated:October 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय सहित देशभर के 68 मतदान केन्द्रों पर सोमवार को नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान हुआ। 22 वर्षों बाद पहली बार कोई गैर-गांधी पार्टी का अध्यक्ष बनने जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और तिरुवंतपुरम से सांसद शशि थरूर चुनाव मैदान में है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 09 हजार पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूची में रहे। मतदान मतपत्रों के माध्यम से गुप्त तरीके से कराया गया।

    दिल्ली में पार्टी मुख्यालय और प्रदेश कांग्रेस कार्यालयों में बने मतदान केंद्रों पर और देशभर में सुबह 10 बजे से 4 बजे के बीच मतदान हुआ। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग ले रहे नेताओं के लिए एक विशेष बूथ का निर्माण किया गया था। पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में उतरे मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में और शशि थरूर ने अपने गृह राज्य केरल में मतदान किया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। दोनों एक साथ पार्टी मुख्यालय में आए थे। चुनावों से जुड़े प्रश्न के उत्तर में सोनिया गांधी ने कहा कि वह काफी समय से इस का इंतजार कर रही थी। पार्टी मुख्यालय में ही कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को मतदान में पहली बार भाग लिया। इससे पहले हुए चुनावों में वे पार्टी से अलग होने के कारण भाग नहीं ले पाए थे।

    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोमवार को जानकारी दी की भारत जोड़ो यात्रा के संगनाकल्लू (कर्नाटक) में पड़ाव के दौरान एक बैठक कक्ष में बने कंटेनर को मतदान केंद्र में बदला गया था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोट डाला। राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल 40 प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रतिनिधियों ने भी वोटिंग की। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने प्रदेश कांग्रेस समिति के दफ्तर बेंगलुरु में मतदान किया।

    मुख्य चुनाव अधिकारी केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के अनुसार सभी प्रतिनिधि अपने अपने पोलिंग बूथों पर मतदान कर रहे हैं। उन्हें अपने उम्मीदवार के आगे टिक का निशान लगाना है। मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि वह पूरी चुनाव प्रक्रिया से संतुष्ट हैं और दावा किया कि मतदान पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वह बढ़-चढ़कर वोट कर रहे हैं।

    मतदान समाप्ति पर अब सभी मतपेटियों को सील कर दिल्ली लाया जाएगा। यहां इन्हें पार्टी मुख्यालय में स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। मतगणना से पूर्व सभी बैलेट पेपर को आपस में मिक्स कर दिया जाएगा और बुधवार को गिनती की जाएगी। 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने वाले नेता को अध्यक्ष चुना जाएगा। कांग्रेस के आजादी के बाद के इतिहास में छठी बार असल में चुनाव हो रहा है। ज्यादातर समय गांधी परिवार का ही सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होते रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तम खेती के लिए तकनीकी को खुले मन से अपनाने की है जरूरत : पीएम मोदी
    Next Article प्रधानमंत्री 18 अक्टूबर को 90वीं इंटरपोल महासभा को करेंगे संबोधित
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version