Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंजाब: खालिस्तान टाइगर फोर्स का आतंकी गिरफ्तार, तीन हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद
    Breaking News

    पंजाब: खालिस्तान टाइगर फोर्स का आतंकी गिरफ्तार, तीन हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) आतंकवादी माड्यूल के एक और आपरेटिव को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को जारी जानकारी में बताया कि आरोपित की कार से पुलिस ने तीन हैड ग्रेनेड और हथियार बरामद किये हैं।

    यह आतंकवादी माड्यूल कनाडा आधारित आतंकवादी/गैंगस्टर अरशदीप सिंह उर्फ अरश डाला की तरफ से चलाया जा रहा है, जो केटीएफ के कनाडा स्थित प्रमुख हरदीप सिंह निझ्झर का नजदीकी साथी है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हीरा निवासी जुझार नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीन हैड ग्रेनेड के अलावा .30 बोर और 9 एमएम बरेटा के 2 पिस्टल समेत 60 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।

    यह कार्रवाई चमकौर साहिब इलाके से इसी माड्यूल के दो गुर्गों वीजा सिंह उर्फ गगन उर्फ गग्गू और रणजोध सिंह उर्फ ज्योति की गिरफ्तारी से दो दिन बाद की गई है। इससे पहले फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर के गाँव आरिफके में धान के खेत से एक अत्याधुनिक एके- 47 असाल्ट राइफल समेत दो मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस बरामद किये थे, जिनको वीजा सिंह और रणजोध सिंह ने प्राप्त करना था।

    डीजीपी ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर मोगा पुलिस ने कोटकपूरा- बाघापुराना रोड पर नाका लगाया और दोषी हरप्रीत हीरा को गिरफ्तार किया, जो अपनी सफेद कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 03- बीएफ-1462) पर अमृतसर जा रहा था।

    उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपित हरप्रीत ने कबूल किया कि वह अरश डाला के नजदीकी साथी अमनदीप सिंह उर्फ बब्बू, जो इस समय पर होशियारपुर जेल में बंद है, उसके इशारे पर अमृतसर में हैंड ग्रेनेड और हथियारों की खेप पहुँचाने जा रहा था।

    एसएसपी मोगा गुलनीत सिंह खुराना के मुताबिक हरप्रीत ने बताया कि अरश डाला के मनीला स्थित साथी मनप्रीत सिंह उर्फ पीता और अमृतपाल सिंह उर्फ एमी, जो पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ भी जुड़े हैं, उसके निर्देश पर वीजा सिंह और रणजोध सिंह की तरफ से यह खेप सरहदी क्षेत्र से लाई गई थी।

    उन्होंने बताया कि मनप्रीत पीता और एमी ने यह खेप मोगा में दो अज्ञात व्यक्तियों को सौंपी थी, जिन्होंने आगे उसको, यह खेप, अमृतसर में किसी अज्ञात स्थान पर पहुँचाने के लिए कहा। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में जनता का असली राज आयाः अमित शाह
    Next Article गृहमंत्री शाह ने 2200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया
    azad sipahi

      Related Posts

      पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास

      June 18, 2026

      राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय

      June 18, 2026

      झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना

      June 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
      • राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय
      • झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना
      • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
      • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version