रांची। आस्था का लोक महापर्व छठ पूजा के प्रति आम लोगों में खासा उत्साह है। वहीं यह आस्था जेल में बंद कैदियों के बीच भी देखा जा रहा है। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद छह महिलाएं और एक पुरुष कैदी छठ की उपासना कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इसे लेकर जेल प्रशासन की ओर से इन छठव्रती कैदियों के लिए सारी व्यवस्थाएं जेल प्रशासन ने की है। जेल प्रशासन ने परिसर स्थित तालाब को भी साफ करवाया है। जहां श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। छठ कर रहे कैदियों को प्रसाद, सूप, टोकरी के साथ नये कपड़े भी मुहैया कराये गये हैं। साथ ही बंदियों के बीच पूजन सामग्री भी बांटी गयी है। बताया कि भले ही व्रत कुछ बंदी ही कर रहे हैं, लेकिन उनकी मदद सभी कैदी कर रहे हैं। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में प्रतिवर्ष छठ होता है, कारा में छठ के गीत गूंज रहे हैं। नहाय खाय से छठ पूजा का आरंभ हो गया है। 29 अक्टूबर शनिवार के दिन खरना किया जाएगा। 30 अक्टूबर रविवार शाम को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, 31 अक्टूबर सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ पूजा का समापन हो जायेगा।
RANCHI: होटवार जेल में बंद 7 कैदी कर रहे हैं छठ
छह महिला और एक पुरुष कैदी कर रहे है उपासना
Previous Articleएकता, अखंडता के लिए एकजुट और निरंतर प्रयास जरूरीः प्रधानमंत्री
Related Posts
Add A Comment