रांची। रांची पुलिस ने रांची हिंसा के दौरान मारे गये दो मृतकों के विरुद्ध भी चार्जशीट दायर कर दी है। मामला रांची हिंसा के समय डेली मार्केट थाना में दर्ज केस से जुड़ा हुआ है। केस के आइओ प्रदीप कुमार केसरी ने हिंसा के दौरान मृत मो मुद्दसिर और मो साहिल के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी है। रांची हिंसा के बाद डेली मार्केट थाना में कांड संख्या 16/2022 दर्ज किया गया है, जिसका अनुसंधान अब भी जारी है। इस केस में सैकड़ों लोग अभियुक्त हैं। जांच के क्रम में पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है, वह पुलिस की संजीदगी पर सवाल खड़ा कर रहा है। इस कांड के जांच अधिकारी ने करीब एक दर्जन आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें मो मुद्दसिर और मो साहिल भी शामिल है, जिनकी मेन रोड हिंसा के दौरान मृत्यु हो गयी थी।
बता दें कि 10 जून को रांची में जम कर बवाल हुआ था। हंगामा तोडफोड़ और आगजनी के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी थीं। रांची में जुमे की नमाज के बाद हिंसा की घटना हुई थी। हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी थी, साथ ही 12 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। इस घटना में पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान भी घायल हुए थे, लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जिस मो मुद्दसिर की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को ही दोषी बताया था, रांची पुलिस ने उसके खिलाफ भी चार्जशीट दायर कर दी। फिलहाल रांची हिंसा मामले की जांच वरीय पुलिस पदाधिकारियों की टीम कर रही है।
रांची हिंसा में मारे गये दो लोगों के खिलाफ भी रांची पुलिस ने दाखिल कर दी चार्जशीट
Previous Articleझारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारी बने आइएएस
Next Article दुमका में फिर मिला छात्रा का पेड़ से लटकता शव
Related Posts
Add A Comment