Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची सदर अस्पताल: संवेदक ने HC को बताया, 500 बिस्तरों वाला अस्पताल हैंडओवर के लिए तैयार
    Breaking News

    रांची सदर अस्पताल: संवेदक ने HC को बताया, 500 बिस्तरों वाला अस्पताल हैंडओवर के लिए तैयार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 15, 2022Updated:October 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची में 500 बेड क्षमता वाला सदर अस्पताल राज्य सरकार को हैंडओवर के लिए तैयार है। संवेदक कंपनी विजेता प्रोजेक्ट्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से झारखंड हाइकोर्ट को यह जानकारी दी गयी है। कोर्ट को यह भी बताया गया है कि सिविल सर्जन, रांची की टीम ने गत 10 अक्टूबर को सदर अस्पताल का भ्रमण किया और इसे हैंड वर्क के लिए तैयार पाया है। विजेता प्रोजेक्ट्स की ओर से बताया गया कि सदर अस्पताल में आॅडिटोरियम का काम 31 अक्टूबर तक पूरा हो जायेगा। इसके अलावा इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम की टेस्टिंग हो गयी है, प्रोग्रामिंग का काम चल रहा है, जो 31 अक्टूबर तक पूरा हो जायेगा। इंटीग्रेटेड बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम के इंस्टॉलेशन और टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। अभी उसे सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। इससे अस्पताल के अलग-अलग इक्विपमेंट और सिस्टम को एक ही सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जाता है। सदर अस्पताल में लगे इक्विपमेंट एवं अन्य संसाधनों के लिए ट्रेंड एवं स्किल्ड मैन पावर की जरूरत पड़ेगी, जिस पर कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया और बताने के लिए कहा है कि सदर अस्पताल के लिए स्किल्ड और ट्रेंड मैन पावर कब तक उपलब्ध कराया जायेगा। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर निर्धारित की है.
    500 शैया वाले सदर अस्पताल के संचालन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान विजेता प्रोजेक्ट्स की ओर से कोर्ट को यह भी बताया गया कि रांची के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सहित दो चिकित्सा पदाधिकारियों के अलावा भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम ने 10 अक्टूबर को 500 बेड वाले सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण अस्पताल के अनुमोदित नक्शा तथा प्राक्कलन के अनुसार सभी तल का किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी कार्य अनुमोदित नक्शा एवं प्राक्कलन के अनुसार पाया।

    पारा मेडिकलकर्मियों व चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति संबंधी मांगी जानकारी
    सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने सदर अस्पताल में पारा मेडिकल स्टॉफ सहित चतुर्थवर्गीय पदों पर कर्मियों व उपकरणों को चलानेवालों की नियुक्ति के बारे में पूरी जानकारी सरकार को देने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि सदर अस्पताल का संचालन पूर्ण क्षमता के अनुसार हो जाना चाहिए। अब कोर्ट कहेगा नहीं, बल्कि सख्त आदेश पारित करेगा। इससे पूर्व संवेदक कंपनी की ओर से बताया गया कि कुछ हिस्से का बचा हुआ निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सभी कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जायेगा। प्रार्थी ज्योति शर्मा ने इस मामले में अवमानना याचिका दायर की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के नवादा में डेंगू से एक और मौत, अबतक तीन की मौत
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर को करें वोटिंग: आदित्य विक्रम जयसवाल
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version