Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री
    Jharkhand Top News

    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री

    झारखंड में खोले जायेंगे एक सौ किसान पाठशाला: हेमंत सोरेन
    adminBy adminOctober 21, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कर्रा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरे राज्य में एक सौ किसान पाठशाला खोले जायेंगे। इसकी शुरूआत आज कर्रा से हुई, जहां पहले पाठशाला का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य की 80 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। इसलिए किसानों को सही प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता देकर उनकी स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के मनरेगा पार्क में किसान पाठशाला का उद्घाटन करने कें बाद कर्रा रेल फाटक मैदान में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के कर्रा पहुंचने पर झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद सहित अन्य कार्यकतार्ओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया।

    पूर्व की सराकरों में योजना का लाभ नहीं मिला:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में लोगों को योजनाओं का लाभ कैसे मिले, इसे लेकर सरकार चिंतित थी। पूर्व की सरकारों में जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिला, लेकिन आपकी सरकार ने योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसी का प्रतिफल है कि सरकार आपकी योजनाओं को लेकर आपके दरवाजे तक पहुंच रही है। हेमंत सोरेन ने कहा कि गांव-गांव पदाधिकारी पहुंच रहे हैं और आपको योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद आगे आकर योजनाओं का लाभ लें।

    सरकार सभी का ध्यान रख रही:
    मुख्यमंत्री ने कहा खूंटी वीरों की भूमि है। यहां हक-अधिकार को लेकर आंदोलन हुए थे। पूर्व की सरकार में पत्थलगड़ी को दर्ज लेकर दर्ज मामलों को आपकी सरकार ने वापस लिया है। राज्य सरकार राज्यकर्मियों को लेकर भी कई निर्णय लिये हैं। उनके वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया गया। पुलिसकर्मियों के लिए भी निर्णय लिए गये। सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी का लगातार प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सभी बच्चियों को जोड़ना है। इसके लिए आयोजित हो रहे शिविर सहायक बन रहें हैं। राज्य की सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालय के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जहां सीबीएसई के तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी। यहां के प्रतिभावान बच्चे विदेशों में सरकार के सहयोग से नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

    उन्नत खेती में बनेगा सहायक:
    मुख्यमंत्री ने कहा किसान पाठशाला का शुभारंभ हुआ है। सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसान पाठशाला कें माध्यम से किसानों को वैकल्पिक संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं और उन्नत कृषि प्रणालियों की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसान यदि वैज्ञानिक तरीके से खेती करें, तो उन्हें नौकरी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वे नौकरी वालों से अधिक कर्माइ कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि हाट बाजार में हंड़िया-दारू न बेचें और फूलों झालो आशीर्वाद योजना का लाभ उठाएं।
    मुख्यमंत्री ने बढ़ाया बच्चियों का हौसला:
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला के जइइ मेंस औरा एनइइटी क्वालीफाई करने वाली पांच छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनको प्रोत्साहित करने लिए एक-एक लैपटॉप उपहार स्वरूप देने की घोषणा की।। इन बच्चियों में दयामनी सांगा और एलिशा हस्सा ने जेइइ मेंस एवं दीपा पूर्ति, पूजा कुमारी और वाटिका कुमारी एनइइटी क्वालीफाई किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ यहां के छात्रों को जल्द मिलेगा।

    कश्मीर से बेहतर हैं खूंटी के पर्यटन स्थल:
    मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने कहा कि पिछले महीने मैं लतरातू जलाशय और पेरवाघाघ जल प्रपात गया था, वहां की सुंदरता कश्मीर में भी नहीं हैं। सीएम ने कहा कि खूंटी के पर्यटन स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यक्रम को मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावा उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने 322 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनतेरस दो दिन: कल सुबह 8 बजे से खरीदारी और निवेश के मुहूर्त
    Next Article सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 25 प्रस्ताव को मंजूरी
    admin

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version