Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची कोर्ट
    झारखंड

    चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची कोर्ट

    adminBy adminOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची, । चेक बाउंस से जुड़े अभिनेत्री अमीषा पटेल के मामले में सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। अभिनेत्री अमीषा पटेल बयान दर्ज कराने अदालत में नहीं पहुंची। उनकी ओर से सीआरपीसी की धारा 311 के तहत पिटीशन दाखिल कर गवाह संख्या एक अजय सिंह उर्फ टिंकू सिंह की फिर से गवाही कराने का आग्रह किया गया है। इस पर शिकायतकर्ता अधिवक्ता ने विरोध किया और उनकी ओर से इस पिटीशन का प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की गई है।

    इससे पहले गवाह संख्या एक का पूर्व में प्रतिपरीक्षण नहीं हो सका था। अमीषा पटेल की ओर से गवाह का प्रतिपरीक्षण करने के लिए समय मांगा गया था, जिस पर कोर्ट ने उसे गवाह को डिस्चार्ज कर दिया था। कोर्ट ने अमीषा पटेल के अधिवक्ता द्वारा समय मांगे जाने पर उसपर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया था। लेकिन यह जुर्माना राशि अब तक जमा नहीं हो सकी है। आज मामले के दोनों आरोपितों अमीषा पटेल एवं उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर का सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज कराया जाना था। पिछली सुनवाई में शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह की ओर से गवाही पूरी होने के बाद गवाही की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी और आरोपितों के बयान के लिए 16 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई थी। अभिनेत्री के कोर्ट में आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।

    फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। देशी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने दो करोड़ रुपये लिया था। लेकिन वह फिल्म नहीं बनी। लौटाने के लिए जो चेक दिया गया वह बाउंस कर गया। अजय कुमार सिंह के द्वारा पैसा मांगने पर अमीषा पटेल ने दो चेक दिया था। दोनों चेक बाउंस हो गया था। इसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 2018 दर्ज कराया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के वैशाली जिले में बदमाशों ने कांस्टेबल को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
    Next Article झारखंड के सरकारी स्कूल के बच्चों को अब मिलेगा हलवा और लड्डू
    admin

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version