Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अंकारा में आत्मघाती हमले के बाद तुर्किये ने बरसाए बम, कुर्द लड़ाकों के 20 ठिकानें तबाह
    Breaking News

    अंकारा में आत्मघाती हमले के बाद तुर्किये ने बरसाए बम, कुर्द लड़ाकों के 20 ठिकानें तबाह

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अंकारा/ बगदाद। तुर्किये की राजधानी अंकारा पर हुए आत्मघाती हमले के बाद जवाबी हमला करते हुए तुर्किये ने इराक पर बम बरसाए हैं। इराक स्थित कुर्द लड़ाकों के बीस ठिकानों पर हुई इस बमबारी में कई कुर्द लड़ाके मारे गए हैं।

    तुर्किये की राजधानी अंकारा में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी कुर्द विद्रोहियों ने ली थी। इसके बाद तुर्किये की वायु सेना ने कुर्द विद्राहियों के उत्तरी इराक स्थित 20 ठिकानों को तबाह कर दिया। इनमें कई गुफाएं, बंकर, शेल्टर होम और गोदाम शामिल हैं। ये सभी ठिकाने कुर्द विद्रोही संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के बताए जा रहे हैं। तुर्किये के गृह मंत्री अली यारलीकाया ने वायु सेना की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी आतंकियों के मारे जाने तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने दावा किया है कि तुर्किये की वायु सेना की बमबारी में कई कुर्द लड़ाके मारे गए हैं।

    तुर्किये के गृह मंत्री अली यारलीकाया ने बताया कि रविवार को अंकारा स्थित गृह मंत्रालय की इमारत के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, इस आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो आत्मघाती हमलावर एक गाड़ी में बैठकर आए थे। एक आतंकी ने मंत्रालय की इमारत के बाहर विस्फोट में खुद को उड़ा लिया, वहीं दूसरा आतंकी पुलिसकर्मियों की कार्रवाई में मारा गया। विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी कुर्द लड़ाकों ने ली थी। इसके जवाब में तुर्किये की वायु सेना ने ताबड़तोड़ हवाई हमला कर बीस कुर्द ठिकानों पर बम बरसाए। इस बमबारी में ये ठिकाने तबाह हुए, साथ ही कई कुर्द लड़ाके मारे भी गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमध्य प्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article जिम्बाब्वे में विमान हादसा, भारतीय उद्योगपति व बेटे सहित छह की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब भी बैन, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से है पाबंदी

      July 30, 2025

      ट्रंप का मुकदमा लड़ने वाले वकील एमिल बोव बनेंगे जज, सीनेट की मंजूरी

      July 30, 2025

      बलूचिस्तान में बीएलएफ के हमले में तीन मेजर ढेर, खैबर पख्तूनवा में सेना ने चार आतंकी मारे

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version