Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मराठा आरक्षण के लिए महाराष्ट्र के सभी सांसद इस्तीफा दें : उद्धव ठाकरे
    Breaking News

    मराठा आरक्षण के लिए महाराष्ट्र के सभी सांसद इस्तीफा दें : उद्धव ठाकरे

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – उद्धव ने भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे से फोन पर की बात, दिया समर्थन

    मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि मराठा आरक्षण के लिए राज्य के सभी सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक में मराठा आरक्षण का मुद्दा प्रधानमंत्री के समक्ष उठाना चाहिए और लोकसभा का विशेष अधिवेशन बुलाने की मांग करनी चाहिए। उद्धव ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटील से फोन पर बातचीत की और उनके आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

    उद्धव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानमंडल के विशेष अधिवेशन की मांग की जा रही है। अगर राज्य सरकार विधानमंडल का विशेष अधिवेशन बुलाकर इस मुद्दे को निपटा सकती है तो जरूर करे, लेकिन जो भी करना है, जल्द किया जाना चाहिए। इसी बीच, मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के जालना जिले में भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटील का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। उद्धव ने कहा कि मराठा समाज के युवक आत्महत्या करने लगे हैं। यह राज्य के हित में नहीं है। आरक्षण की सीमा बढ़ाने का फैसला सिर्फ संसद में ही लिया जा सकता है। इसलिए राज्य के सभी सांसदों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

    पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ने बताया कि उन पर मराठा आरक्षण गंवाने का झूठा और बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है। जबकि उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले ही मराठा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। उन्होंने पिछली सरकार में नियुक्त लीगल पैनल में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन अब पुरानी बात का कोई मतलब नहीं है। मराठा समाज को आरक्षण किस तरह मिले, सिर्फ इस पर बात करनी चाहिए।

    पत्रकार वार्ता खत्म होने के बाद उद्धव ने फोन पर मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल से बात की। उद्धव ने मनोज जारांगे को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी मराठा आरक्षण के लिए पूरी तरह साथ है। उद्धव ने मनोज को भूख हड़ताल के दौरान पानी पीते रहने की भी सलाह दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता की दिलाई प्रतिज्ञा
    Next Article तुष्टीकरण की राजनीति देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा : प्रधानमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन

      July 20, 2025

      बिहार पुलिस चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपितों को आज लायेगी पटना

      July 20, 2025

      जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी, पिपरासी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

      July 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मैच रद्द
      • बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
      • सर्वदलीय बैठक में रिजिजू ने कहा- सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार
      • भारतीय सेना को 15 महीने की देरी से 22 जुलाई को मिलेंगे तीन अपाचे हेलीकॉप्टर
      • फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version