Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिका ने वार्षिक रिपोर्ट में भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध पर चिंता जताई
    Breaking News

    अमेरिका ने वार्षिक रिपोर्ट में भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध पर चिंता जताई

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 20, 2023Updated:October 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में चीन की राष्ट्रीय, आर्थिक और सैन्य रणनीति को भी दर्शाया गया
    – चीनी सेना की रणनीति, वर्तमान क्षमताओं, गतिविधियों और आधुनिकीकरण पर किया गया फोकस

    नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत और चीन के बीच तीन साल से चल रहे सीमा गतिरोध पर चिंता जताते हुए अमेरिकी कांग्रेस में अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) से जुड़े सैन्य और सुरक्षा विकास पर अमेरिकी रक्षा विभाग की इस रिपोर्ट को चीन सैन्य शक्ति रिपोर्ट (सीएमपीआर) के रूप में भी जाना जाता है। यह रिपोर्ट चीन की राष्ट्रीय, आर्थिक और सैन्य रणनीति को दर्शाती है, जिसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की रणनीति, वर्तमान क्षमताओं और गतिविधियों के साथ-साथ सेना के आधुनिकीकरण को भी दर्शाया गया है।

    पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से जुड़े सैन्य और सुरक्षा विकास पर अमेरिकी रक्षा विभाग ने 19 अक्टूबर को यह वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट चीन के जनवादी गणराज्य (पीआरसी) की राष्ट्रीय, आर्थिक और सैन्य रणनीति की मौजूदा स्थिति को दर्शाती है।रिपोर्ट में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की रणनीति, वर्तमान क्षमताओं और गतिविधियों के साथ-साथ भविष्य के आधुनिकीकरण लक्ष्यों के बारे में भी बताया गया है। अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति ने पीआरसी और इसकी तेजी से सक्षम सेना को शीर्ष चुनौती के रूप में पहचाना है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि मई, 2020 से शुरू होकर पीआरसी और भारतीय सेनाओं को एलएसी के साथ कई स्थानों पर पत्थरों, डंडों और कंटीले तारों से लिपटे डंडों के साथ झड़पों का सामना करना पड़ा। गतिरोध के कारण विवादित सीमा के दोनों ओर सेनाओं का जमावड़ा शुरू हो गया। दोनों देशों ने एक-दूसरे की सेनाओं की वापसी और पूर्व की स्थिति पर लौटने की मांग की लेकिन न तो चीन और न ही भारत उन शर्तों पर सहमत हुए। पीआरसी ने गतिरोध के लिए भारतीय बुनियादी ढांचे के निर्माण को जिम्मेदार ठहराया, जिसे वह पीआरसी क्षेत्र पर अतिक्रमण के रूप में मानता था। इसके विपरीत भारत ने चीन पर भारतीय क्षेत्र में आक्रामक घुसपैठ शुरू करने का आरोप लगाया।

    रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि 15/16 जून, 2020 को गलवान घाटी में गश्ती दल के बीच हिंसक झड़प हुई और परिणामस्वरूप लगभग 20 भारतीय सैनिक और चार चीनी सैनिक मारे गए। यह घटना 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद दोनों के बीच सबसे घातक झड़प थी। इस झड़प के बाद पीएलए ने एलएसी के साथ लगातार सेना की उपस्थिति और बुनियादी ढांचे का निर्माण जारी रखा है। चीन ने 2022 में एलएसी पर सैन्य बुनियादी ढांचे का विकास किया है। इन निर्माण कार्यों में डोकलाम के पास भूमिगत भंडारण सुविधाएं, एलएसी के सभी तीन क्षेत्रों में नई सड़कें, पड़ोसी भूटान के विवादित क्षेत्रों में नए गांव, पैंगोंग झील पर एक दूसरा पुल, केंद्र क्षेत्र के पास एक दोहरे उद्देश्य वाला हवाई अड्डा और कई हेलीपैड शामिल हैं।

    अमेरिकी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि 2022 में चीन ने एलएसी के पश्चिमी क्षेत्र में चार संयुक्त हथियार ब्रिगेड (सीएबी) के साथ झिंजियांग और तिब्बत सैन्य जिलों के दो डिवीजनों से समर्थित एक सीमा रेजिमेंट तैनात की। चीन ने अन्य थिएटर कमांड से पूर्वी क्षेत्र में तीन हल्के से मध्यम सीएबी और एलएसी के मध्य क्षेत्र में अतिरिक्त तीन सीएबी तैनात किए हैं। हालांकि, कुछ संयुक्त हथियार ब्रिगेड को पीछे हटाया गया है लेकिन तैनात बलों का अधिकांश हिस्सा एलएसी पर यथावत बना हुआ है। भारत-चीन के बीच 17 जुलाई, 2022 को कोर कमांडर-स्तरीय 16वें दौर की वार्ता हुई, जिसमें दोनों पक्ष एलएसी के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से सेना हटाने पर सहमत हुए। इसके बाद चीनी और भारतीय सेनाएं एलएसी के पश्चिमी क्षेत्र के साथ गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से हटना शुरू कर दीं।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत और चीन के बीच परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 24वीं बैठक 31 मई, 2022 को हुई थी लेकिन एलएसी के पश्चिमी क्षेत्र से सैनिकों को हटाने की दिशा में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई। इसके बाद 14 अक्टूबर, 2022 को चीन और भारत के प्रतिनिधियों ने डब्ल्यूएमसीसी की आभासी 25वीं बैठक में सीमा पर तनाव को कम करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया से सीमा क्षेत्रों के नियमित प्रबंधन की ओर कदम बढ़ाने के लिए उपाय करने पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद 9 दिसंबर, 2022 को भारत के तवांग के यांग्त्से क्षेत्र के पास एलएसी के पूर्वी क्षेत्र में सैकड़ों चीनी और भारतीय सैनिक भिड़ गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात: आणंद से पकड़ाया जासूस, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने का आरोप
    Next Article विनय चौबे, सुनील कुमार और राहुल पुरवार बनेंगे प्रधान सचिव
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version