Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिका के लोकप्रिय अभिनेता मैथ्यू पेरी बाथ टब में मृत पाए गए
    Breaking News

    अमेरिका के लोकप्रिय अभिनेता मैथ्यू पेरी बाथ टब में मृत पाए गए

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स। चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी अभिनेता मैथ्यू पेरी का लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। मैथ्यू ने 54 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह बाथ टब में मृत पाए गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एमी अवार्ड के लिए नामांकित हो चुके अभिनेता पेरी को शनिवार को उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में बाथ टब में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारी ड्रेक मैडिसन ने कहा है कि पुलिस पेरी के ही ब्लॉक में 50 वर्षीय एक पुरुष की मौत की जांच के लिए गई थी। इसी वक्त मैथ्यू पेरी के बाथ टब में मृत पाए जाने की सूचना मिली। एक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पूरे करियर के दौरान मैथ्यू पेरी नशे की लत से जूझते रहे। उन्होंने पिछले वर्ष प्रकाशित अपने संस्मरण ‘फ्रेंड्स, लवर्स ऐंड द बिग टेरिबल थिंग’ में यह स्वीकार भी किया है।

    पेरी ने अपना टेलीविजन डेब्यू 1979 में 240-रॉबर्ट के एक एपिसोड से किया था। उन्होंने नॉट नेसेसरीली द न्यूज (1983), चार्ल्स इन चार्ज (1985), सिल्वर स्पून्स (1986), जस्ट द टेन ऑफ अस (1988) और हाइवे टू हेवन (1988) जैसे शो में यादगार भूमिका निभाई। मैथ्यू पेरी को सबसे बड़ा ब्रेक फ्रेंड्स में चैंडलर बिग के रूप में मिला। इस भूमिका ने एनबीसी सिटकॉम में पेरी और उनके सह-कलाकारों को घर-घर प्रसिद्ध कर दिया। पेरी रातों रात सुपर स्टार बन गए। फ्रेंड्स की रेटिंग सबसे ज्यादा रही। अभिनेता पेरी की मां सुजैन ने कुछ साल पहले एक कनाडाई प्रसारक के साथ दूसरी शादी कर ली थी।

    ‘फ्रेंड्स’ शृंखला के प्रसारक एनबीसी ने बयान में कहा, मैथ्यू पेरी के इतनी जल्दी निधन से हम अविश्वसनीय रूप से दुखी हैं। उन्होंने अपनी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग और व्यंग्यपूर्ण बुद्धि से दुनिया भर के लाखों लोगों को बहुत खुशी दी। उनकी विरासत अनगिनत पीढ़ियों तक जीवित रहेगी।

    फ्रेंड्स का निर्माण करने वाले वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन ग्रुप ने कहा, हम अपने प्रिय मित्र मैथ्यू पेरी के निधन से टूट गए हैं। मैथ्यू वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन समूह परिवार का अमिट हिस्सा थे। यह हृदयविदारक दिन है। हम उनके परिवार, उनके प्रियजनों और उनके सभी समर्पित प्रशंसकों के साथ इस दुख की घड़ी में शरीक हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति ने आतंकवाद पर जताई चिंता
    Next Article केंद्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी का मोजाम्बिक में जोरदार स्वागत
    azad sipahi

      Related Posts

      अभिनेता राजा गुरु की फिल्म ‘आराध्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

      July 6, 2025

      ‘धुरंधर’ का पहला लुक आया सामने, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version