Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया
    Breaking News

    एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हांगझू। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को बांग्लादेश पर 12-0 से जीत के साथ 19वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अपने सभी पांच पूल चरण मैचों में पांच जीत के साथ, भारत पूल चरण के बाद तालिका में शीर्ष पर रहा। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हरमनप्रीत सिंह (2′, 4′, 32′) और मनदीप सिंह (18′, 24′, 46) ने हैट्रिक बनाई, जबकि अभिषेक (41′, 57) ने दो गोल किए। वहीं, ललित कुमार उपाध्याय (23′), अमित रोहिदास (28′), नीलकांत शर्मा (47′) और गुरजंत सिंह (56′) ने भी एक-एक गोल किया।

    मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। इन-फॉर्म भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह (2′) ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। कुछ क्षण बाद, हरमनप्रीत (4′) ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर की समाप्ती पर भारतीय टीम 2-0 से आगे रही।

    दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में बांग्लादेश ने भारत के हाफ के अंदर कुछ पास दिए, लेकिन संजय ने आक्रमण को विफल कर दिया। कुछ मिनट बाद मनदीप सिंह (18′) ने सर्कल के अंदर अभिषेक के साथ मिलकर बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत का स्कोर 3-0 कर दिया।

    इसके बाद ललित कुमार उपाध्याय (23′) ने बड़ी खूबसूरती से गेंद को नेट में डाल दिया। एक मिनट बाद, मनदीप सिंह (24′) ने पेनल्टी कॉर्नर से रिबाउंड उठाया और भारत के लिए एक और गोल किया। अमित रोहिदास (28′) ने अपनी ड्रैगफ्लिक क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए अंतिम पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारतीय टीम ने मध्यांतर से पहले 6-0 की बढ़त हासिल कर ली।

    तीसरे क्वार्टर में अभिषेक भारत के लिए शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में कामयाब रहे, इस बार हरमनप्रीत सिंह (32′) ने इसे गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए भारत को 7-0 से आगे कर दिया। क्वार्टर के अंत में, अभिषेक (41′) ने एक लंबा पास उठाया और नेट में एक शक्तिशाली रिवर्स हिट मारकर भारत की बढ़त 8-0 कर दी।

    अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में, मंदीप सिंह (46′) और नीलकांत शर्मा (47′) ने गोल कर भारत को 10-0 से आगे कर दिया। इसके बाद गुरजंत सिंह (56′) और अभिषेक (57′) ने दो लगातार गोल कर भारत की बढ़त 12-0 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। भारतीय टीम अब बुधवार को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशियाई खेल: पारुल ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता, प्रीति को कांस्य
    Next Article गांधीवादी आदर्शों के साथ मुनाफे पर भी ध्यान रखे खादी आयोग: राणे
    azad sipahi

      Related Posts

      वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

      December 25, 2025

      लिवरपूल के खिलाफ रेड कार्ड के बाद टॉटेनहम कप्तान रोमेरो पर लग सकता है लंबा प्रतिबंध

      December 25, 2025

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version