Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में खनिज संपदाओं की लूट मची है: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    झारखंड में खनिज संपदाओं की लूट मची है: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminOctober 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित पिछड़े, महिला सभी के विकास को समर्पित
    शहीदों की भूमि खरसावां को किया नमन
    खरसावां। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को संकल्प यात्रा का 9वां चरण शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रारंभ किया। डाक बंगला मैदान, खरसावां में खरसावां विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को फिर कटघरे में खड़ा किया। श्री मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इडी की पूछताछ से भागते फिर रहे हैं। हाइकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट की दौड़ लगा रहे, महंगे वकील पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन मुख्यमंत्री कब तक भागेंगे। उन्होंने कहा कि जमीन खरीद बिक्री मामले में हेमंत सोरेन मीडिया को और राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। यदि जमीन नहीं बिकती तो खजुरिया में उन्होंने इतना बड़ा बंगला कैसे बनाया है। 108 संपत्ति के बारे में तो हेमंत सोरेन ने कोर्ट में एफिडेविट कर बताया है। उन्हें बताना चाहिए कि रांची सहित पूरे झारखंड में उनके पास सबसे अधिक जमीन कहां से कैसे आयी।?
    उन्होंने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा कोयला, लोहा, पत्थर, बालू सबकी लूट मची है। राज्य के लोगों को बालू मिल नहीं रहा और मुंबई, कोलकाता, दिल्ली के व्यापारी ट्रकों में भर कर बालू लेकर जा रहे। हेमंत सोरेन ने बालू की नीलामी नहीं की, क्योंकि उन्हें राज्य के खजाने में पैसा आये इसकी चिंता नहीं, वे अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं।
    कहा कि आज गरीबों का अनाज भी हेमंत सरकार लूट रही। मोदी सरकार द्वारा भेजे गये अनाज भी आज गरीबों तक नहीं पहुंच रहे। लोग भूख से मरने को विवश हैं।

    उन्होंने कहा कि किसी भी आॅफिस में बिना पैसे का काम नही होता। ब्लॉक थाना, जिला कही भी जायें, कोई प्रमाणपत्र बनाना हो, राशन कार्ड में नाम जुड़वाना हो, पैसे देने ही पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी डंके की चोट पर घुस मांगते हैं।
    उन्होंने राज्य की विधि व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि राज्य में हत्या, लूट, चोरी, डकैती, अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। रोज बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।
    कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने की जगह वसूली में लगी हुई है। राज्य में 23 व्यापारियों की हत्या पिछले छह महीनो में हुई है, जिसमें नौ लोगों ने तो लिखित आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी थी।
    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने चहेते दलालों, बिचौलियों को एके 47 की सुरक्षा देती ह,ै लेकिन आम आदमी को मरने के लिए छोड़ देती है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में योगदान देनेवाले व्यापारी आज दहशत में जी रहे।
    उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा की देन है। श्रद्धेय अटल जी ने झारखंड का सपना साकार किया। कांग्रेस झामुमो के लोग तो आंदोलन को बेचने खरीदने में लगे रहे। कहा कि झारखंड में जो भी विकास दिखता है वह भाजपा की देन है।
    उन्होंने जनता से 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनाने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइल में मारे गए नेपाली छात्रों के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा
    Next Article ‘सहकार से समृद्धि” के संकल्प को बल दे रहा है एनसीडीसी : शाह
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version