नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी को रावण की तरह प्रदर्शित कर अपमानित किया है। ऐसा करना उचित नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को एक्स पर लिखा कि आज भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक फोटो जारी कर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाया है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। यह एक सांसद का अपमान है और भाजपा की हिंसा भड़काने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के ऑफिशियल हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाले ग्राफ़िक के पीछे वास्तविक मंशा क्या है? इसका स्पष्ट रूप से एक ही मकसद है कि कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के ख़िलाफ हिंसा के लिए उकसाना और भड़काना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने राहुल गांधी की एक फोटो एक्स पर साझा किया। जिसमें वह रावण की तरह दिख रहे हैं। राहुल की फोटो के साथ भाजपा ने लिखा कि यह नये जमाने के रावण हैं। यह धर्म और राम विरोधी हैं। यह भारत को हानि पहुंचाना चाहते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version