Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सर्राफा बाजार में तेजी जारी, 62 हजार के करीब पहुंचा सोना
    बिजनेस

    सर्राफा बाजार में तेजी जारी, 62 हजार के करीब पहुंचा सोना

    adminBy adminOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली | एक दिन की मामूली कमजोरी के बाद सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। फेस्टिव सीजन की बढ़ती मांग की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के काफी करीब पहुंच गई है। देश के दूसरे हिस्सों के सर्राफा बाजारों में भी 24 कैरेट सोने की कीमत में 100 रुपये से 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 100 रुपये से 150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया है।

    त्योहारी सीजन में सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत उछल कर 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज दिल्ली में 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। त्योहारी सीजन की वजह से देश के सर्राफा बाजार में खुदरा कारोबार में तेजी आई है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में लगातार उछाल आ रहा है।

    15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत के बाद से ही सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। बीच में नवमी के दिन सोने की कीमत में मामूली नरमी नजर आई थी। उसके बाद सर्राफा बाजार में सोना एक बार फिर अपनी तेजी दिखाने लगा है। त्योहारी सीजन में इन चमकीली धातुओं की खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि देशभर के अलग-अलग बाजारों में सोने-चांदी की मांग में काफी तेजी आ गई है।

    देश की राजधानी दिल्ली की तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 60,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा मुंबई में 24 कैरेट सोना 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा है।

    लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

    देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने ने तेज छलांग लगाई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरू, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेंगू की चपेट में रायगढ़ जिला,1166 केस के साथ बना हॉटस्पॉट
    Next Article हिंद महासागर के 12 तटीय क्षेत्रों का गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव 29-31 अक्टूबर तक
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर चांदी, सोने की घटी चमक

      July 15, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      July 15, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      July 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक : राज्यपाल
      • बिहार कैबिनेट में पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरी देने सहित 30 प्रस्तावों पर मुहर
      • अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे के 28 किमी स्ट्रेच में आज से टोल वसूली स्थगित
      • दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर इडी की छापेमारी
      • रिश्वत मांगने संबंधि ऑडियो सामने आने के बाद मंत्री राजकुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version