Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पचंबा में चल रहा था साइबर अपराधियों का कॉल सेंटर, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    पचंबा में चल रहा था साइबर अपराधियों का कॉल सेंटर, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पचंबा थाना इलाके के बोड़ो में चल रहे साइबर अपराधियों के एक मिनी कॉल सेंटर का खुलासा किया है, जहां से पुलिस ने 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अपराधियों के पास से 16 मोबाइल फोन, 25 सिमकार्ड, 04 एटीएम कार्ड, 6 बैंक पासबुक, 02 चेकबुक, 3 फोन पे का क्यूआर कोड और 2 बाइक जब्त किया गया है. इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि ये सभी साइबर अपराधी पचंबा के बोड़ो में मिनी कॉल सेंटर चलाते थे और यहां से वे लोग बिजली बिल का कनेक्शन कटने और गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ दिलाने की बात कर ठगी करते थे.
    कैसे करते थे ठगी
    एसपी ने बताया कि ये सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को फोन करते थे और मातृत्व लाभ राशि 6300 रुपये दिलाने और जिनका बिजली बिल बकाया रहता है, उन्हें फोन कर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देने की बात कहकर ठगी करते थे. इस अभियान में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, पुअनि रोशन कुमार, सबल कुमार दे, श्याम बाबू राठौर, सरोज कुमार मंडल, संजय मुखियार, साकेत वर्मा, जितेंद्र नाथ महतो, सौरभ, सुमन, सुरेश यादव, आशुतोष कुमार रंजन आदि शामिल थे.
    गिरफ्तार अपराधियों में शामिल लोग
    जिन साइबर क्राइम अपराधियों को गिरफ्तार किया है उनमें से जमुआ थाना इलाके के बेहराडीह निवासी निलेश कुमार मंडल, मुफस्सिल थाना इलाके के केरिहारी निवासी मोहन कुमार मंडल, मुफ्फसिल थाना इलाके के सिहोडीह निवासी रुद्र कुमार उर्फ रॉकी, बेंगाबाद थाना इलाके के बनहत्ती निवासी महेंद्र सिंह, बेंगाबाद थाना इलाके के नैयाडाबर निवासी मोतीलाल किस्कु, बेंगाबाद थाना इलाके के सोनबाद निवासी नीरज कुमार तुरी, जामताड़ा जिले के नारायणपुर निवासी अशोक कुमार, मुफ्फसिल थाना इलाके के गांधीनगर निवासी नागेश्वर दास और बेंगाबाद थाना इलाके के सोनबाद निवासी महेंद्र मंडल शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस और भाजपा के दलित कार्यक्रमों पर मायावती ने साधा निशाना
    Next Article नक्सलियों का फरमान : कोल्हान वनक्षेत्र में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक नहीं चलायें वाहन, वरना खुद होंगे जिम्मेवार
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version