Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने अंबाला के शहजादपुर में किया जन संवाद कार्यक्रम
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने अंबाला के शहजादपुर में किया जन संवाद कार्यक्रम

    adminBy adminOctober 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

    वर्तमान सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में दोगुने विकास कार्य करवाए

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहजादपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनता से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित गति से समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहजादपुर के सरपंच रविन्द्र सिंह की मांग पर शहजादपुर में सीवरेज व्यवस्था को मंजूर किया तथा उन्होंने जिला युवा शक्ति संगठन द्वारा संचालित राधा-कृष्ण बाल आश्रम नारायणगढ़ को संस्था की मांग पर पांच लाख रुपये की राशि आश्रम के निर्माण कार्यों के लिए देने की घोषणा की।

    उन्होने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि उनके जन संवाद करने का मकसद भी यही है कि लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को जानना और सरकार द्वारा जो कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उनकी जानकारी देना। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह के दौरान उनके जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान लगभग 26 हजार एप्लीकेशन आई है जिनमें से सात हजार का निवारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं एवं शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।

    उन्होने कहा कि वे प्रदेश के सभी 90 हलकों में जन संवाद कार्यक्रम करेंगे और इसी कड़ी में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहजादपुर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगभग साढे नौ साल के केन्द्र सरकार के कार्यकाल में अनेकों जन हितेषी योजनाएं शुरू की गई हैं तथा उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी व्यवस्था परिवर्तन कर जन कल्याण के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली 26 अक्टूबर को उनकी सरकार के 9 साल पूरे हो जायेंगे। इन 9 सालों में पिछली सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार ने दोगुने काम करवाए है और पैसा भी आधा खर्च किया है।

    मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए किये गये प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने पहली बार हर परिवार का परिवार पहचान पत्र बनवाया है। पीपीपी में दर्ज जानकारी पूरी तरह से सटीक है। पीपीपी के आधार पर किसी भी शहर की आबादी की सही जानकारी का पता चल जाता है। अब हर व्यक्ति के जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्रेषित करने का काम भी शुरू किया गया है।

    उन्होंने कहा कि पीपीपी के माध्यम से ही उनके पास जानकारी है कि आज 15 तारीख को शहजादपुर के 28 लोगों का जन्मदिन है और जिन लोगों आज जन्मदिन था और वे कार्यक्रम में मौजूद थे उन्हें मुख्यमंत्री ने बधाई भी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमास्क लगाने पर पति राज कुंद्रा के साथ ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी
    Next Article शारदीय नवरात्र शुरू: घर-घर, मंदिर- मंदिर में हुई घट स्थापना
    admin

      Related Posts

      पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू

      June 26, 2025

      भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज

      June 26, 2025

      मायावती ने केजीएमयू का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज रखने की मांग की

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • न्यूजीलैंड ने ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की, मिल्ने और हेनरी की वापसी
      • ट्रैविस हेड की जुझारू पारी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जगाईं उम्मीदें
      • तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए
      • नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे
      • अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version