रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का रांची के हिल व्यू अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार रात सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। संभावना है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छोड़ भी दिया जाएगा। अभी वो अस्पताल में ही इलाजरत हैं।

हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर स्निग्धा रॉय प्रिया ने बताया कि चिंता जैसी कोई बात नहीं है। देर रात उन्हें अस्पताल लाया गया था। रूपी सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से सांस लेने में समस्या होना बताया है। उनका इलाज हो गया है। अब घबराने जैसी कोई बात नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version